29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raigaon by-election में अब बागी पुष्पराज सहित 19 उम्मीदवार मैदान में

-Raigaon by-election में नामांकन पत्रों की जांच में पांच प्रत्याशियों का परचा खारिज-बागरी परिवार की बहू रानी का पर्चा भी निरस्त-पूर्व विधायक के बड़े पुत्र पुष्पराज तथा धीरेंद्र धीरू सहित 18 उम्मीदवार देंगे भाजपा प्रत्याशी को टक्कर-दिग्गज कांग्रेस नेता उतरे मैदान में, पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में की जनसभाएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 12 Oct 2021, 1:45 PM IST

रैगांव विधानसभा उपचुनाव

रैगांव विधानसभा उपचुनाव

सतना. Raigaon by-election के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई। रिटर्निंग अफसर ने जांच के दौरान पांच प्रत्याशियों का पर्चा खारिज कर दिया। इसमें पूर्व विधायक स्व जुगुल किशोर बागरी परिवार की बहू रानी बागरी का पर्चा भी निरस्त किया गया है। लेकिन पूर्व विधायक के बड़े पुत्र पुष्पराज और धीरेंद्र सिंह धीरू अभी मैदान में डटे हैं। इस तरह अब इस उपचुनाव में कुल 19 उम्मीदवारों मैदान में हैं।

हालांकि पुष्पराज का एक पर्चा खारिज किया गया है जो भाजपा से भरा गया था। बता दें कि पुष्पराज ने नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होने के साथ ही इस उम्मीद में पर्चा खरीद लिया था कि पार्टी का टिकट तो उन्हें ही मिलेगा। लेकिन पार्टी ने उनकी बहू प्रतिमा बारगी को टिकट दे दिया। इसका विरोध करते हुए पुष्पाज ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया वो भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मान मनौवल के बाद। ऐसे में पुष्पराज अब निर्दल प्रत्याशी के रूप में मैदान में डटे हैं। उधर बागरी परिवार से रानी ने भी भाजपा से नामांकन पत्र दाखिल किया था जिसे निरस्त कर दिया गया है। लेकिन परिवार की एक अन्य महिला सदस्य वंदना बागरी का नामांकन पत्र भी वैध पाया गया है।

इस तरह अब भाजपा से प्रतिमा बागरी, कांग्रेस से कल्पना वर्मा, सपा से धीरेंद्र सिंह धीरु, शिवसेना से उपेंद्र कुमार, राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाज पार्टी से पुष्पेन्द्र बागरी, सैनिक समाज पार्टी से राजा भइया, मौलिक अधिकार पार्टी से रामनिवास, पीपीओआई से नंद किशोर के अलावा निर्दलीय बच्चा, वंदना बागरी, दद्दू अहिरवार, राजेंद्र डोहर, बाल गोविन्द चौधरी, राम गरीब, राजेश कुमार, रामनरेश, शिवनारायण दाहिया, सुरेंद्र कुमार आदि मैदान में डटे हैं। बता दें कि कुल 24 उम्मीदवारों ने 28 नामांकन पत्र दाखिल किए थे।

कांग्रेस ने तेज किया चुनाव प्रचार, अजय सिंह का भाजपा पर इमोशनल हमला
उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार तेज हो गया है। इसी कड़ी में हाल ही में प्रदेश के गृहमंत्री से मुलाकात व बंद कमरे में लंबी वार्ता के बाद चर्चा में आए विंध्य क्षेत्र से कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के पुत्र, विधानसभा के पूर्व प्रतिपक्ष नेता अजय सिंह राहुल भी रैगांव पहुंच और पार्टी प्रत्याशी कल्पना वर्मा के समर्थन में ताबड़तोड़ जनसभा कर मत व समर्थन मांगा। इस मौके पर उन्होंने उपचुनाव के लिए प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व विधायक स्व. जुगुल किशोर बागरी का स्मरण करते हुए कहा कि भाजपा स्व जुगुल किशोर के पुत्र पुष्पराज को टिकट देती तो ये उन्हें भाजपा की सच्ची श्रद्धांजलि होती। सभा में कांग्रेस उम्मीदवार कल्पना वर्मा भी मौजूद रहीं।

सभा में रैगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस चुनाव प्रभारी व पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, दमोह विधायक अजय टंडन, चित्रकूट विधायक नीलांशु चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री सईद अहमद, राजाराम त्रिपाठी, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष उर्मिला त्रिपाठी, सुधीर सिंह तोमर, गेंदालाल पटेल, अरुण पांडेय, डॉ रश्मि सिंह, निशा सिंह, अभय सिंह, अजय सिंह चिरहुली, यादवेंद्र सिंह पंजू, मशहूद अहमद शेरू, रवि शुक्ला, केपी सिंह, प्रदीप समदरिया आदि मौजूद रहे।