
8 new bikes for dial 100 in madhya pradesh
सतना। भीड़ पर नजर रखने के लिए खासतौर पर तैयार की गई कैमरे वाली कार सतना पुलिस को मिली है। पुलिस मुख्यालय भोपाल से रविवार को दो नई कार के साथ डायल 100 सेवा को प्रभावी बनाने के लिए आठ नई बाइक भी सतना पहुंच चुकी है। यह नई सौगात मिलने के बाद कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने में पुलिस को मदद मिलेगी।
8 थानों में जाएगी बाइक
डायल 100 की कार्रवाई को तेज करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने आठ नई मोटर साइकिल भेजी हैं। यह गाडि़यां थाना कोलगवां, अमरपाटन, नागौद, उचेहरा, रामपुर, मैहर, रामनगर, सिविल लाइन थाना को दी जाएंगी। इन थाना क्षेत्रों से डायल 100 को सबसे ज्यादा इवेंट मिलते हैं। कई बार एफआरवी व्यस्त होने पर सूचना देने वाले को इंतजार करना पड़ता है। डायल 100 की बाइक आने के बाद सूचना पर तुरंत पहुंचा जा सकेगा।
कार में चार कैमरे
जुलूस, बलवा और भीड़ वाले इलाकों में पैनी नजर रखने के लिए कैमरे वाली कार बनाई गई है। इस वाहन में एक पीटीजेड किस्म का मूविंग कैमरा लगा है। जबकि दाएं, बाएं और पीछे की ओर एक एक फिक्स कैमरा लगाया गया है। कार की खासियत यह है कि इसमें लगे कैमरों को जिले के सीसीटीवी कंट्रोल रूम से सिग्नल के जरिए कनेक्ट किया जा सकेगा, ताकि कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारी वहीं से घटनाक्रम पर नजर रख सकें।
Updated on:
08 Oct 2018 11:52 am
Published on:
08 Oct 2018 11:52 am
