4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक मार्च से सतना से प्रतिदिन भोपाल के लिए उड़ान भरेगा 9 सीटर विमान

हवाई सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। दो साल से अधिक समय से बंद घरेलू उड़ानें एक मार्च से शुरू होने जा रही है।

2 min read
Google source verification

image

Suresh Mishra

Jan 08, 2017

satna news

satna news


सतना
हवाई सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। दो साल से अधिक समय से बंद घरेलू उड़ानें एक मार्च से शुरू होने जा रही है। मप्र पर्यटन निगम से अनुबंध करने वाली प्रभातम एविएशन कंपनी का दावा है कि वह प्रस्तावित सभी शहरों से एकसाथ सेवा शुरू कर देगी। इसके तहत सतना से प्रतिदिन 9 सीटर विमान भोपाल के लिए उड़ान भरेगा।

जबलपुर से भोपाल के लिए प्रतिदिन 2 उड़ानों का संचालन होगा। भोपाल से इंदौर, भोपाल से नागपुर के लिए भी उड़ान शुरू हो जाएंगी। उड़ानों को संचालित करने कंपनी भोपाल के राजा एयरपोर्ट को स्टैंड बनाएगी।

पर्यटन को बढ़ावा
सूत्र बताते हैं, मप्र पर्यटन निगम से अनुबंध करने के बाद प्रभातम कंपनी ने प्रदेश के बड़े शहरों से उड़ानें संचालित करने और यात्री सुविधाएं देने कर्मचारियों की भर्तियां कर ली है। प्रबंधन ने सतना सहित अन्य शहरों के एयरपोर्ट पर अपना कार्यालय खोलने का आवेदन दिया है। यह एविएशन कंपनी प्रदेश के पर्यटन स्थलों और छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान के मुख्य शहरों की उड़ानें भी शुरू करने का प्रयास कर रही है। इसलिए प्रभातम प्रबंधन ने रायपुर, नागपुर, कोटा के सांसदों को पत्र भेजकर इन शहरों की उड़ानें शुरू करने को लेकर सलाह मांगी है।

किराए में छूट का प्रावधान

प्रभातम एविएशन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित पायलटों व चालक दल के सदस्यों की नियुक्ति की है। साथ ही हवाई यात्रियों को अच्छी सेवाएं देने अनुभवी कर्मचारियों की भर्ती की है। कंपनी प्रबंधन ने अपनी उड़ानों को बढ़ावा देने हवाई यात्रियों को किराए में छूट देने का प्रावधान भी रखा है।

एक क्लिक पर जानकारी

प्रभातम एविएशन के विमान में सफर करने के लिए नागरिक ऑनलाइन सीट आरक्षित करा सकते हंै। इस कंपनी की वेबसाइट पर उड़ानों की पूरी जानकारी एक क्लिक करने पर उपलब्ध रहेगी। कंपनी ने अपने यात्रियों को प्रमुख मार्गों की उड़ानों में अपनी सीट आरक्षण की पुष्टि करने बेहतर सेवाएं देने को कहा है।

कॉरपोरेट यात्रा
की पेशकश
प्रभातम ने नागरिकों को प्रदेश और प्रदेश के बाहर सुविधाजनक कारपोरेट यात्रा देने की पेशकश की है। इसे लेकर कंपनी ने अपनी परिचालन क्षमता को बढ़ाया है। खिलाडिय़ों को सुविधा और आराम की हवाई सेवा देने दो छोटे विमान (9 सीटर) लिए हैं।

यह उड़ान
भोपाल-जबलपुर (दिन में दो बार)
भोपाल-सतना (प्रतिदिन)
भोपाल-नागपुर (प्रतिदिन)
भोपाल-इंदौर (प्रतिदिन)

इन पर विचार

भोपाल-ग्वालियर
इंदौर-कोटा
जबलपुर-रायपुर

ये भी पढ़ें

image