23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023 : अमरपाटन में पिछली बार से करीब डेढ़ फीसदी कम 74.53% वोटिंग, 20 साल से इस सीट पर हर बार बदला है विधायक

MP Election 2023 : भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबले में बसपा भी देती है टक्कर, जीत-हार में बसपा का बड़ा खेला....

2 min read
Google source verification
amarpatan.jpg

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मध्यप्रदेश विधानसभा क्रमांक 66 अमरपाटन सतना जिले की एक अहम सीट है। अमरपाटन सीट पर इस बार 76.10 फीसदी वोटिंग हुई है जो पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में करीब डेढ़ फीसदी कम है। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जनता ने मताधिकार का प्रयोग कर ईवीएम में कैद कर दिया है। फाइनल परिणाम क्या होंगे और किसे जनता का आशीर्वाद मिलेगा इसका खुलासा 4 दिसंबर को काउंटिंग के बाद होगा। वहीं अगर बीते चार चुनावों को देखा जाए तो यहां की जनता किसी भी मौजूदा विधायक को दूसरा मौका नहीं देती है। बीते चार चुनावों में हर बार जनता ने अपना विधायक बदला है। वर्तमान में अमरपाटन से भाजपा के रामखिलावन पटेल विधायक हैं और इस बार भी भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी घोषित किया है।

रामखेलावन पटेल (बीजेपी) v/s राजेन्द्र कुमार (कांग्रेस)
अमरपाटन विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक रामखिलावन पटेल को भाजपा ने एक बार फिर चुनाव में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने यहां से राजेन्द्र कुमार को प्रत्याशी बनाया है। अमरपाटन विधानसभा सीट के जातिगत समीकरण को देखें तो इस सीट पर ब्राह्मण और ओबीसी के पटेल वोटर्स का खासा दबदबा है। यही कारण है कि इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी भी अपनी चुनौती पेश करती रही है। पिछले चुनाव में बसपा की वजह से हार-जीत का अंतर काफी कम हो गया था।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : जातिगत समीकरणों को साधने भाजपा-कांग्रेस ने इस सीट पर उतारे लोधी उम्मीदवार, किसे मिलेगा जनता का साथ

अमरपाटन विधानसभा सीट
कुल मतदाता- 2 लाख 44 हजार 767
पुरुष मतदाता- 1 लाख 27 हजार 117
महिला मतदाता - 1 लाख 17 हजार 648

पिछले दो विधानसभा चुनावों का वोटिंग प्रतिशत

साल 2018- 76.10%
साल 2013- 72.32%

अमरपाटन सीट का इतिहास
साल 2018- भाजपा के रामखिलावन पटेल ने कांग्रेस के राजेन्द्र कुमार को 3 हजार 747 वोटों से हराया था।
साल 2013- कांग्रेस के राजेन्द्र कुमार ने भाजपा के रामखिलावन पटेल को 11 हजार 739 वोटों से हराया था।

यह भी पढ़ें- mp election 2023 : इस सीट पर एक भी चुनाव नहीं जीती है भाजपा, क्या इस बार खुलेगा जीत का खाता ?