तुरंत परिजनों ने दी पुलिस को सूचना
दामाद द्वारा ससुर के ऊपर गोली मारने की घटना के बाद परिजनों ने बहरी पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची बहरी पुलिस ने आरोपी को पकडऩे के लिए घेराबंदी की। आरोपी भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने साहस दिखाते हुए कट्टे के साथ पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा, मोबाइल, लाइटर, गुटखा व नकद रुपए पुलिस ने बरामद किए है। इधर, पीडि़त को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।