
Army entangled with the police station officer, police arrested
सतना. सभापुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर में सड़क पर बाइक खड़ी करने को लेकर एक फौजी महिला थानेदार से उलझ गया। मंगलवार की दोपहर सरेराह दोनों के बीच हुज्जत हुई और इस दौरान हाथापाई की नौबत भी आ गई। इसके बाद पुलिस फौजी और उसके भाई को थाने लेकर पहुंच गई। जहां पुलिस ने दोनों को अपने तरीके से समझाया फिर शांति भंग करने के मामले में सीआरपीसी की धारा 151 के तहत कार्रवाई कर दी।
पुलिस के अनुसार, नारायण दत्त उपाध्याय व मेदनी उपाध्याय पुत्र राजेन्द्र उपाध्याय बिरसिंहपुर से जैतवारा की ओर जाने वाले मार्ग में गैवीनाथ मंदिर के पास थे। इनमें एक युवक ने खुद को फौजी बताया है। युवकों ने अपनी बाइक सड़क पर खड़ी की थी। युवक हंगामा ककर रहे थे। तभी थाना प्रभारी वर्षा सोनकर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर दी। इसी मामले में सूत्रों का कहना है कि युवकों की बाइक सड़क पर खड़ी थी। तभी थाना प्रभारी अपने स्टॉफ के साथ वाहन से पहुंची तो बाइक हटाने के लिए पुलिस वाहन चालक ने हार्न मारा। काफी इंतजार के बाद युवक बाइक को किनारे करने पहुंचा तब तक थाना प्रभरी अपने वाहन से उतर चुकी थीं। उन्होंने युवक का हाथ पकड़ा और बाइक की चाबी लेने लगीं। इसी बात पर दोनों के बीच झूमा झटकी हो गई। पुलिस का एक सिपाही पहुंचा तो युवकों की उससे भी हुज्जत हुई। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया।
Published on:
25 Sept 2019 12:13 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
