6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा हादसा: खाई में गिरा श्रद्धालुओं से भरा ऑटो, कई लोगों की हालत गंभीर

श्रद्धालुओं से भरा रिक्शा ऑटो खाई में जा गिरा, जिसमें सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 1 Oct 2022, 12:14 PM IST

बड़ा हादसा: खाई में गिरा श्रद्धालुओं से भरा ऑटो, कई लोगों की हालत गंभीर

बड़ा हादसा: खाई में गिरा श्रद्धालुओं से भरा ऑटो, कई लोगों की हालत गंभीर

सतना. मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां श्रद्धालुओं से भरा रिक्शा ऑटो खाई में गिरा, जिसमें सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि, हादसे का शिकार 6 श्रद्धालुओं में से 4 की हालत गंभीर है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आपको बता दें कि, जिले के अमरपाटन ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले खरमसेड़ा गांव के मोड़ से गुजरते समय अचानक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित हो गया। बताया जा रहा है कि, ऑटो के अनियंत्रित होने की वजह तेज गति थी, वहीं अचानक मोड़ आने के चलते चालक ने नियंत्रण खो दिया और ये पलटकर खाई में जा गिरा। हादसे में घायल हुए लोगों को अमरपाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इनमें से 4 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में 50% से ज्यादा हृदय रोग के मरीजों को नहीं मिल पा रहा इलाज, गंभीर है वजह


10 फीट गहरी खाई में जा गिरा ऑटो

बतया जा रहा है कि, ऑटो रिक्शा में जो लोग सवार थे, वो नादन टोला के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि, गांव के 11 लोग मां शारदा के दर्शन के लिये ऑटो रिक्शा में सवार होकर मैहर जा रहे थे। नेशनल हाइवे नंबर 30 से गुजर रहा ऑटो रिक्शा खरमसेड़ा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। गति तेज होने के कारण वो पलटी खाते हुए सीधे 10 फ़ीट गहरी खाई में जा गिरा। ऑटो रिक्शा में सवार सभी श्रद्धालु साहू समाज के थे।


आए दिन हो रहे हैं मोड़ पर हादसे

खरमसेड़ा गांव के मोड़ पर होने वाला ये कोई पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी एक दिन पहले ही 30 सितंबर 2022 को पैदल आ रहे दर्शनार्थियों को यहां से गुजरने वाले एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी थी। हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि, हादसे में जान गवाने वाला श्रद्धालु मां शारदा के दर्शन करने कटनी से मैहर जा रहा था।

अश्लील डांस के अलगे दिन, गरबा महोत्सव में छाए फिल्मी गीत, देखें वीडियो