सतना/ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश बार्डर में आतंक का पर्याय बने 6 लाख के इनामी डकैत बबुली कोल ने तराई में बड़ी वारदात की है। बताया गया कि धारकुंडी थाना क्षेत्र के वीरपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत हरसेड गांव से 2 बजे रात एक किसान का अपहरण कर लिया गया है। अफवाह है कि पीडि़त परिवार से बदमाशों ने 50 लाख रुपए फिरौती की रकम मांगी है।