29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सतना
MP Election भाजपा की नामांकन रैली में भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर कसे तंज
Play video

MP Election भाजपा की नामांकन रैली में भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर कसे तंज

कहा, भाजपा को लाड़ली बहनों की चिंता, कांग्रेस को सिर्फ एक लाड़ले का ख्याल
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Sukhendra Mishra

•

Updated: 31 Oct 2023, 1:14 AM IST

सतना। भाजपा सांसद व भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी सोमवार को सतना में आयोजित भाजपा प्रत्याशियों की नामंकन रैली में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कांग्रेस को अधर्म की पार्टी बताते हुए उस पर तंज कसे। उन्होंने कहा की कांग्रेस आतंकवादियों का सपोर्ट करती है। इससे देश में कई जगह हमास अपनी जड़े जमा रहा है। उन्होंने कांग्रेस को हमास बताते हुए कहा की प्रदेश की जनता हमास की सरकार नहीं बनने देगी।
मनोज तिवारी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा की मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार जहां लाड़ली बहनों का ख्याल रखती है तो वहीं कांग्रेस को सिर्फ एक लाड़ले का ख्याल है। उन्होंने दिग्विजय सरकारी की याद दिलाते हुए कहा कि प्रदेश को कांग्रेस ने किस तरह रुलाया यह कोई नहीं भूला।

अब मथुरा काशी की बारी
मनोज तिवारी ने कहा की जनता जो चाहती है भाजपा वहीं करती है। विकास की बात हो या राम मंदिर की या फिर भारतीय संस्कृति की रक्षा और सत्य सनातक धर्म को ऊर्चा उठाने की। भाजपा सरकार इन सभी कामों में आगे है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनकर तैयार हो रहा है, अब मथुरा और काशी की बारी है।

यूपी बिहार के मतदाताओं को साध गए मनोज


नामांकन रैली के दौरान मोबाइल मंच से लोगों की मांग पर मनोज तिवारी ने भोजपुरी में छठ गीत भी गए।
उन्होंने रैली में शामिल होकर सतना विधानसभा में निवासरत यूपी बिहार के साढ़े चार हजार मतदाताओं को साधने का कार्य किया। पांच घंटे देरी से सतना पहुंचने मनोज ने भोजपुरी में लोगों से बात करते हुए देरी से आने के लिए खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मनोजवा आ गयल हओ आप लोग आशीर्वाद देई।