
सतना. शहर में सक्रिय वाहन चोर गिरोह ने एक और वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना में चोर की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। कोलगवां थाना क्षेत्र में हुए इस घटनाक्रम की सूचना वाहन मालिक ने पुलिस के पास दर्ज कराते हुए कैमरे के फुटेज भी दिए हैं। लेकिन 2 जनवरी की शाम लगभग 5:23 बजे रीवा रोड बस स्टैंड स्थित निजी फाइनेंस कंपनी के बाहर से चोरी हुए वाहन और उसे चेारी करने वाले अपराधी का सुराग नहीं लग सकका।
जानकारी मिली है कि कोटर थाना क्षेत्र के ग्राम मेहुती निवासी अब्दुल रहमान पुत्र अब्दुल सत्तार (22) अपनी सफेद रंग की मोटरसाइकिल एमपी 20 एमजेड 2102 से 2 जनवरी की शाम 5:15 बजे कोचिंग सेंटर गया और जब वह कोचिंग से वापस 6 बजे लौटा तो उसे मौके से गाड़ी नदारद मिली। काफी देर तक तलाश करने पर जब उसे अपनी मोटर साइकिल नहीं दिखी तो उसने दूसरे दिन 3 जनवरी को गाड़ी चोरी होने की सूचना कोलगवां थाना में दर्ज कराई। साथ ही गाड़ी चोरी होने के वक्त का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया।