14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतना में भाजपा नेता के बेटे को घर में घुसकर चाकू मारे, रातभर तड़पता रहा, हालत गंभीर

BJP Leader Son Stabbed: रातभर घर में खून से लथपथ हालत में घायल पड़ा रहा भाजपा नेता का बेटा, सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों ने घायल हालत में देख पुलिस को दी सूचना।

2 min read
Google source verification
satna bjp leader son attack

bjp leader son vishal yadav stabbed inside house, भाजपा नेता के बेटे विशाल यादव पर घर में घुसकर जानलेवा हमला (source-patrika)

Satna BJP Leader Son Attack: मध्यप्रदेश के सतना में एक भाजपा नेता के बेटे पर घर में घुसकर जानलेवा हमला हुआ है। घटना के वक्त युवक घर में अकेला था और गर्मी के कारण दरवाजे खोलकर रात में सो रहा था। रात में अज्ञात बदमाश घर में घुसे और चाकू से हमला कर फरार हो गए। रातभर युवक घर में ही खून से लथपथ हालत में घायल पड़ा रहा, सुबह जब मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों ने उसे घायल हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।

भाजपा नेता के बेटे पर जानलेवा हमला

सतना की बिरला कॉलोनी में रहने वाले भाजपा नेता व पूर्व पार्षद केएल यादव के बेटे विशाल यादव पर शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया है। घटना के वक्त भाजपा नेता केएल यादव अपनी पत्नी के साथ उत्तर प्रदेश के कुंडा प्रतापगढ़ गए थे। बेटा विशाल घर पर अकेला था और गर्मी के कारण घर के दरवाजे खोलकर सो रहा था। घायल विशाल के मुताबिक रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच कुछ युवक घर में घुसे और उस पर हमला कर दिया।

रातभर घर में तड़पता रहा विशाल

विशाल पर चाकुओं से हमला करने के बाद आरोपी घर से फरार हो गए, घायल हालत में विशाल रातभर घर में ही खून से लथपथ हालत में तड़पता रहा। सुबह जब मॉर्निंग वॉक पर विशाल के साथ जाने वाले लोग पहुंचे तो घर का दरवाजा खुला था। लोग अंदर पहुंचे तो घर में खून बिखरा हुआ था और विशाल घायल हालत में पड़ा था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और विशाल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

घायल ने पुलिस को बताए कुछ युवकों के नाम

घायल विशाल ने अस्पताल में पुलिस को हमला करने वाले कुछ युवकों के नाम बताए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। विशाल के माता-पिता को घटना के बारे में सूचना दे दी गई है और वो सतना वापस लौट रहे हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों के वापस लौटने और घायल के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।