28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सफेद शेरों की धरती पर बोले शाह, इस बार सरकार नहीं, बल्कि कांग्रेस को मूल समेत उखाड़ फेंकना है

सफेद शेरों की धरती पर बोले शाह, इस बार सरकार नहीं, बल्कि कांग्रेस को मूल समेत उखाड़ फेंकना है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 15 Oct 2018, 6:20 PM IST

bjp president amit shah speech in rewa party workers conference

bjp president amit shah speech in rewa party workers conference

रीवा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। रीवा के एसएएफ ग्राउंड में आयोजित रीवा एवं शहडोल संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि रीवा सफेद शेरों की धरती है। यहां सिर्फ भाजपा की ही सरकार बनेगी। इस बार हमे सरकार नहीं, बल्कि कांग्रेस को मूल समेत उखाड़ फेंकना है। जिसे नेताओंं के बल पर नहीं जीत सकते। बल्कि भाजपा शक्ति केन्द्र एवं बूथ कार्यकर्ताओं के आधार पर ही चुनाव जीत सकती है।

आगे कहा कि मप्र में भाजपा का संगठन कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता विजयाराजे सिंधिया के प्रयत्न से खड़ा हुआ है। इसलिए मप्र में भाजपा की सरकार बनाना कोई बड़ी बात नहीं है। रीवा की सभा में शाह के साथ प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम, मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद रीती पाठक, ज्ञान सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे, शरदेन्दु तिवारी, पूर्व सासंद बुद्धसेन पटेल, संगठन मंत्री जीतेन्द्र लटोरिया आदि उपस्थित थे।

MP को बदलने का काम किया
अमित शाह ने कांग्रेस की पिछली सरकार एवं राहुल गांधी पर जमकर प्रहार किया। कहा MP में 15 साल से BJP की सरकार है, जिसने MP को बदलने का काम किया है। कांग्रेस की सरकार में जहां सड़क का पता नहीं चलता था, गड्ढे हैं कि सड़क। बिजली की भारी समस्या थी, किसानों को फसलों का लाभ नहीं मिल रहा था। मप्र बीमारू राज्य था। लेकिन इन पंद्रह सालों में मप्र आर्थिक रूप से विकसति राज्य बन गया। प्रदेश में शिवराज सिंह ने जो विकास किया वह हर गली में दिखाई पड़ता है।

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग