10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सतना BJP महापौर के बेबाक बोल : MP में नौकरशाही हावी, चित्रकूट हारने के बाद भी नहीं सुन रहे सीएम

सतना महापौर ममता पांडेय ने सीधे मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। कहा, प्रदेशभर में नौकरशाही हावी है। इसके कारण चित्रकूट उपचुनाव हारे हैं। फिर भी मुख्यमंत्र
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Rajiv Jain

•

Updated: 15 Dec 2017, 4:36 PM IST

controversial Statement of Satna BJP Mayor against Shivraj Govt

controversial Statement of Satna BJP Mayor against Shivraj Govt

सतना. बेबाक बोल के कारण सुर्खियों में रहने वाली सतना महापौर ममता पांडेय फिर चर्चा में हैं। राजधानी भोपाल में उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। कहा, प्रदेशभर में नौकरशाही हावी है। इसके कारण चित्रकूट उपचुनाव हारे हैं। फिर भी मुख्यमंत्री नहीं सुन रहे हैं। दरअसल, भोपाल में सम्मान कार्यक्रम था। इसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थे। कार्यक्रम में भाग लेने सतना महापौर ममता पांडेय भी पहुंची थीं। तभी उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर सीधे हमला बोलते हुए कहा, नौकरशाही हावी होने का खमियाजा चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को हार के रूप में चुकाना पड़ा है। आगे भी इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। निगमायुक्त प्रतिभा पाल को लेकर कहा कि सतना में नौकरशाही जमकर है। गरीबों के आशियाने तोड़े जा रहे हैं। खोवा मंडी ध्वस्त करवा दी गई। कोई सुनने वाला नहीं है। पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नगरीय प्रशासन सचिव विवेक अग्रवाल से कर चुकी हूं। लेकिन मुख्यमंत्री सुन ही नहीं रहे हैं। बता दें कि महापौर व निगमायुक्त प्रतिभा पाल के मध्य निरंतर विवाद चल रहा है।

आईएएस के लक्षण नहीं
महापौर ने कमिश्नर प्रतिभा पाल के बारे में कहा, वे खुद को आईएएस बताती हैं। लेकिन आईएएस के एक भी लक्षण उनमें नहीं हैं। सतना में कोई काम नहीं हो रहा है।

चुनकर आई हूं
महापौर ने चेताया कि मैं जनता से चुनकर आई हूं। मुझे जनता ने 65 हजार वोटों से जीत दिलाई थी। नगर निगम के लोग न तो मेरी सुन रहे न ही किसी पार्षद की। सभी नाराज और परेशान हैं। छोटे से लेकर बड़े अधिकारी तक भाव नही देते हैं। खोवा मंडी, अतिक्रमण हटाने का नतीजा भुगतना पड़ सकता है।


बेबाक बोल के लिए जानी जाती हैं पांडेय
पांडेय पहले भी अपनी जुबान के लिए चर्चा में रही हैं। वे सतना में कमिश्रर प्रतिभा पाल से भी उलझ चुकी हैं।