महाराष्ट्र में भी वांछित
25 हजार का इनामी रहा दस्यु रजऊआ महाराष्ट्र में हत्या के एक मामले में वांछित था। इसके आलावा चित्रकूट के पहाड़ी, बहिलपुरवा, मऊ और रैपुरा थाने में उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, पुलिस मुठभेड़ जैसी संगीन वारदातों को लेकर 21 मुकदमे दर्ज थे। सलाखों के पीछे कैद खूंखार दस्यु सरगना रामगोपाल उर्फ गोप्पा गैंग का रजऊआ हार्डकोर मेंबर था।