रॉयल फैमिली की पहली लड़की
बता दें कि, रीवा की रॉयल फैमिली से मोहिना पहली लड़की है। जिन्होंने रियलिटी शो में हिस्सेदारी की और एक्टिंग की दुनिया में आई। मोहिना टीवी सीरियल में आने वाले डांस इंडिया डांस सीजन-3 में 2012 में भाग लिया था। उन्होंने आम लड़की की तरह घंटों लाइन में लगकर शो का पहला ऑडिशन दिया था। इस ऑडिशन के दौरान मोहिना ने गीता कपूर, रेमो डीसूजा और टैरेंस लुईस को पहली बार बताया कि वे रीवा राजघराने से आती हैं। मोहिना न केवल एक अच्छी टीवी एक्टर एवं ट्रेंड डांसर हैं बल्कि वे कोरियोग्राफर भी हैं। उनकी पहचान राजकुमारी के साथ ही एक मझे हुए कलाकार के रूप में सामने आई है।