26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Satna: कलेक्टर ने डीएम नान का वेतन रोका, बसों के रोड किनारे पार्क रहने पर आरटीओ को फटकार

लापरवाह कार्यशैली पर डीएसओ से कहा आप तो वीआरएस ले लो उच्च शिक्षा और बाणसागर के अधिकारी को अनुपस्थित रहने पर शो-कॉज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Ramashankar Sharma

•

Updated: 21 Dec 2021, 9:36 AM IST

Satna: कलेक्टर ने नान का वेतन रोका, बसों के रोड किनारे पार्क रहने पर आरटीओ को फटकार

समय सीमा बैठक लेते कलेक्टर अनुराग वर्मा, मौजूद निगमायुक्त तन्वी हुड्डा, जिपं सीईओ डॉ परीक्षित झाड़े

सतना. समय सीमा बैठक में धान खरीदी की समीक्षा में कलेक्टर अनुराग वर्मा ने पाया कि खरीदी केन्द्रों में धान का अंबार लगा हुआ है लेकिन उठाव नहीं हो रहा है। 28 केन्द्र ऐसे पाये गये जहां परिवहन शून्य मिला। इससे नाराज कलेक्टर ने डीएम नान दिलीप सक्सेना का वेतन रोकने के निर्देश दिए और कहा कि जब तक परिवहन 90 फीसदी तक न हो जाए इनका वेतन न निकाला जाए। कहा खरीदी केन्द्र से 72 घंटे में उठाव कराना आपकी जिम्मेदारी है। इसी तरह से फूड विभाग की काफी ज्यादा 992 शिकायतें लंबित देख डीएसओ केके सिंह से कहा कि अगर काम नहीं कर पा रहे हैं तो वीआरएस ले लें और दूसरे को काम करने दें। मेरे साथ रहना है तो काम करना पड़ेगा। सीएम हेल्पलाइन की समस्या निराकरण अभियान के रूप में करने के निर्देश दिए। इस दौरान निगमायुक्त तन्वी हुड्डा, जिपं सीईओ डॉ परीक्षित राव झाड़े, एडीएम राजेश शाही सहित विभाग प्रमुख मौजूद रहे।

दूर गांव के सेंटर सही करें

कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी केन्द्र गांवों से काफी दूर होने की कई शिकायतें आ रही हैं। इसका परीक्षण कर दुरुस्त करें। वेयर हाउस प्रात: 8 बजे खोलने के निर्देश दिए। गोदाम में रिजेक्शन के मसले पर डीएम नान ने शिकायत की तो कहा कि यह देखना तो आपका काम है। परिवहन सही करने ट्रांसपोर्टर की कंट्रोलिंग अपने हाथ में लेने के निर्देश डीएम नान को दिये। उन्होंने प्रतिदिन शाम को उपार्जन की समीक्षा करने की बात कही।

बसें निर्धारित स्थान पर खड़ी हों

कलेक्टर ने कहा कि शहर में जहां भी देखों सड़क के किनारे बसें खड़ी रहती है। इससे आवागमन बाधित होता है और दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी रहती है। आरटीओ से कहा कि आप को कहा गया था इसके बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। अब मुझे सड़कों पर खड़ी बसें नहीं मिलनी चाहिए।

अधिकारी स्वयं लाग-इन खोलें

कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें लेबल 1 व 2 में ही निपट जानी चाहिए। अधिकारी स्वयं अपनी लॉग-इन देखें और समस्याएं निराकृत करें। इससे संतुष्टिपूर्ण निराकरण का प्रतिशत बढ़ेगा। अगली बैठक में एसडीएम, सीएमओ और जनपद सीईओ को भी बैठक में मौजूद रहने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी व स्कूलों में नल कनेक्शन सहित विद्युत व्यवस्था के लिये पीएचई, स्कूल शिक्षा और विद्युत कंपनी के अधिकारियों को एक साथ बैठक कर प्लान को मूर्त रूप देने कहा।

हर कर्मचारी का नाम डेटाबेस में मौजूद रहे

पंचायत चुनाव ड्यूटी को लेकर कहा कि आज ही अधिकारी कर्मचारियों का डाटाबेस फीड कर फ्रीज कर दें। चेताया कि किसी भी विभाग का कोई अधिकारी-कर्मचारी डाटाबेस में छूटना नहीं चाहिए।

अगली बार तैयारी करके बैठक में पहुंचे

बैठक में वन विभाग की शिकायतों की समीक्षा में डीएफओ सीएम हेल्पलाइन की हर शिकायत पर बंदरों का मामला होना बता रहे थे। उनके जवाब से असंतुष्ट कलेक्टर ने कहा कि अगली बार बैठक में तैयारी करके आइएगा। उच्च शिक्षा और बाणसागर परियोजना के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर शो-कॉज जारी करने के निर्देश दिए।

बैंक प्रबंधक पर कार्यवाही के निर्देश

वर्ष 2016 में फसल बीमा योजना में प्रीमियम काटने के बावजूद बैंक द्वारा फसल बीमा का लाभ किसान को नहीं मिलने की एक शिकायत में कलेक्टर ने उप संचालक कृषि और एलडीएम को एक सप्ताह में जांच करने कहा। दोषी मिलने पर बैंक प्रबंधक के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

अंकुर कार्यक्रम में लगेंगे 25 हजार पौधे

सघन पौधरोपण के कार्यक्रम अंकुर के तहत जिले में 25 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। इसमें कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को सहभागिता के निर्देश दिए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं।