
Dussehra 2019 : 10 big films will be released with strong action
सतना। साल 2019 में दशहरा ( Dussehra ) 8 अक्टूबर को पड़ रहा है जबकि दिवाली ( Diwali ) 27 अक्टूबर को देशभर में मनाई जाएगी। हर वर्ष त्योहारों के मददेनजर कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज होती है। कुछ फिल्मों का दर्शकों में बोल वाला रहता है तो कई फिल्में लगने से पहले ही पिट जाती है। फिर भी सितारों का फिल्मी सफर जारी रहता है। इस वर्ष भी हिन्दू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक दशहरा और दिवाली पर कुछ इसी तरह दमदार एक्शन के साथ 10 बड़ी फिल्में रिलीज हो रही है।
जिनकी कहानियां तो मस्त है ही साथ ही दर्शकों को थ्रियेटर के अंदर हंसा-हंसाकर लोट पोट कर देंगी। इन फिल्मों को देखने के बाद जहां दर्शक सिनेमा घर के अंदर सीटी बजाने को मजबूर हो जाएंगे। वहीं कई फिल्मों की कहानियां दिल को छू लेने वाली है।
सितंबर
1- 13 सितंबर 2019 को सुनील शेट्टी की पहलवान
काफी समय बाद बड़े पर्दे पर सुनील शेट्टी की फिल्म पहलवान आ रही है। कहते है कि इस फिल्म से सुनील शेट्टी बॉलीवुड में वापसी कर रहे है। फिल्म का ट्रेलर सलमान खान की सुल्तान की तरह लगता है।
2- 13 सितंबर 2019 को ऋचा चड्ढा की आर्टिकल 375
इस दिन ऋचा चड्ढा की आर्टिकल 375 रिलीज हो रही है। फिल्म में ऋचा चड्ढा और अक्षय खन्ना वकील के किरदार में नजर आएंगे। ट्रेलर में जबरदस्त डायलॉग्स के साथ सोचने पर मजबूर कर देने वाली कहानी नजर आ रही है।
3- 13 सितंबर 2019 को आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल
हाल ही में फिल्म अंधाधुन के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल भी 13 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों का प्यार मिल रहा है।
4- 20 सितंबर 2019 को सोनम कपूर की द जोया फैक्टर
सोनम कपूर और दुलकार सलमान स्टारर फिल्म द जोया फैक्टर 20 सिंतबर को रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है जिसे दर्शकों को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।
5- 20 सितंबर 2019 को करण देओल की पल पल दिल के पास
फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं भाजपा सांसद और अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल। करण के साथ सहर बाम्बा भी बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। फिल्म का ट्रेलर और कुछ गाने रिलीज हो चुके हैं।
6- 20 सितंबर 2019 को संजय दत्त की प्रस्थानम
पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म प्रस्थानम भी 20 सिंतबर को ही रिलीज हो रही है। इस फिल्म में संजय दत्त के साथ मनीषा कोइराला, अली फजल, चंकी पांडे और जैकी श्रॉफ नजर आएंगे। फिल्म साउथ की फिल्म प्रस्थानम का ही रीमेक है।
अक्टूबर
7- 2 अक्टूबर 2019 को ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर
इस साल की मोस्ट अवेटिड फिल्म माने जाने वाली फिल्म वॉर 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में पहली बार ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म के पोस्टर, टीजर और ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं।
8- 11 अक्टूबर 2019 को प्रियंका चोपड़ा की द स्काई इज पिंक
प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर स्टारर फिल्म 'द स्काई इज पिंक', 'अदिति' और 'निरेन चौधरी' की कहानी है, जिसे टीनएज लड़की 'आयशा चौधरी' के नजरिए से बताया जाएगा। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा अदिति और फरहान अख्तर निरेन चौधरी की भूमिका निभाएंगे।
9- 11 अक्टूबर 2019 को सैफ अली खान की लाल कप्तान
11 अक्टूबर 2019 को सैफ अली खान की लाल कप्तान रिलीज होगी। जिसमे सैफ अली खान के सर पर भगवा रंग का कपड़ा, माथे पर तिलक, काजल-सूरमा लगाई आंखें, लंबी दाढ़ी और नागा साधु का लुक दिखेगा।
10- 18 अक्टूबर 2019 को जिमी शेरगिल की प से प्यार, फ से फरार
'हिंदुस्तान में प्रेम भी एक कांड है, क्योंकि जात एक खुला सांड है', इस दमदार डायलॉग के साथ शुरू होता है फिल्म 'प से प्यार, फ से फरार' का मोशन पोस्टर। जिमी शेरगिल, संजय मिश्रा, कुमुद मिश्रा, गिरीश कुलकर्णी स्टारर फिल्म का निर्देशन मनोज तिवारी कर रहे हैं।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
10 Sep 2019, 6:42 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़




