28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईद मुबारक: ईदगाह पर नमाज अताकर मांगी अमन-चैन की दुआ, खूब महकी सेवइयों की खुशबू

नजीराबाद मस्जिद में अता की गई नमाज, हजारों की संख्या में शरीक हुए लोग

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Jun 16, 2018

Eid Mubarak 2018: Happy Eid ul Fitr in satna madhya pradesh

Eid Mubarak 2018: Happy Eid ul Fitr in satna madhya pradesh

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नजीराबाद स्थित मस्जिद में 2 हजार से ज्यादा लोगों ने ईद की नमाज अता की। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने देश में भाइचारे, अमन और चैन की दुआ मांगी। ईद के मौके पर सुबह से ही शहर में उल्लास का माहौल रहा। फिजा में चंहुओर भाइचारे की मोहब्बत की मिठास घुल गई। नए परिधान पहनकर निकले बच्चे, जवान और बुजुर्ग एक-दूसरे को गले मिल कर ईद की मुबारक बाद देते रहे।

सुबह 9 बजे नजीराबाद स्थित मस्जिद में नमाज के लिए भारी भीड़ जमा रही। ईद के मौके पर जनप्रतिनिधि भी पीछे नहीं रहे। सतना सांसद गणेश सिंह एवं महापौर ममता पांडेय ने सभी को ईद की मुबारक बाद देने पहुंचे। जिला प्रशासन ने ईद के मौके पर भारी सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम किए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस को जवानों को तैनात किया गया था।

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे सुरक्षाकर्मी
ईद के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। करीब 200 से 300 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। सुबह से ही चौराहों और मस्जिदों के पास भारी सुरक्षा बल मौजूद हो गया था।

खूब महकी सेवइयों की खुशबू
ईद के चांद की तस्दीक होने के बाद से ईद मुबारक का सिलसिला शुरू हो गया था। घरों में सेवइयां बनाने की तैयारी महिलाओं ने शुरू कर दी। ईद की सुबह से ही मेहमान नवाजी शुरू हो गई। एक-दूसरे के घर पहुंचकर लोगों ने ईद मनाई। गौर करने वाली बात ये है कि गंगा जमुनी संस्कृति देखने को मिली। हिन्दू भाइयों ने मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर ईद की बधाई दी।

इन मस्जिदों में हुई नमाज
सुन्नी नूरीजामा मस्जिद कम्पनी बाग में सुबह 9.45 बजे, रजा मस्जिद, नजीराबाद में सुबह 9.15 बजे, मरकजी मस्जिद नजीराबाद में सुबह 9 बजे, रिसाला मस्जिद धवारी में सुबह 9 बजे, नूरानी मस्जिद मैहर रोड में सुबह 9.30 बजे नमाज अता की गई। सभी मुस्लिम भाई एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दिए। पवित्र रमजान में एक माह तक इबादत करने के बाद शनिवार को ईद-उल-फितर मनाया गया। सुबह 9.30 बजे ईदगाह मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई।