रीवा। मजबूरी इंसान को वह सब करने के लिए मजबूर कर देती है, जिसके बारे में उसने सोचा तक नहीं था। ऐसा ही कुछ रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ रीवा में हुआ, जब उन्हें प्रशासन व भाजपा नेताओं द्वारा पूर्व से व्यवस्था न करने के कारण मजबूरी में महिलाओं के लिए स्कूल में बने शौचालय का प्रयोग करना पड़ा।