सतना। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने एक बार फिर विवादस्पद बयान देकर भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी है। दो दिवसीय चित्रकूट दौरे पर आए गौर ने कहा कि चित्रकूट उपचुनाव में हमे बुलाया ही नहीं गया। वे बिना बुलाए कही नहीं जाते। अगर, बुलाया जाता, तो प्रचार में जरूर हिस्सा लेता।