2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICE क्लाइम्बिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहली बार भाग लेगी इंडियन टीम

आईसीई प्रतिस्पर्धाओं का 19 जनवारी 2017 से स्विट्जरलैंड में हो रहा आगाज, बीजिंग ओलंपिक-2022 में चाइना में ये खिलाड़ी दिखाएं अपने खेल का जौहर, सतना के रत्नेश पाण्डेय के साथ भाग लेने जाएगा चार सदस्यीय दल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 30 Dec 2016, 6:33 PM IST

Ratnesh Pandey-3

Ratnesh Pandey-3

सतना। स्विट्जरलैंड में आयोजित होने वाली आइस क्लाइम्बिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में अभी तक अन्य देशों की टीम ही भाग लेती थी, लेकिन भारत के इतिहास में पहली बार इस दफा इंडियन टीम भी चैम्पियनशिप में भाग लेगी। भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व सतना के पर्वतारोही रत्नेश पाण्डेय कर रहे हैं। इस चैमियांशिप का आगाज़ 19 जनवरी 2017 को स्विट्जरलैंड में होगा।

भारत की ओर से सिलीगुड़ी निवासी निहाल सरकार को टीम का कप्तान व सतना के रत्नेश को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं श्रीनगर के नवाब खान को तीसरे खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। जबकि टीम के कोच की भूमिका केजांग भूटिया निभाएंगे।

Ratnesh Pandey-2

एवरेस्ट की चोटी को किया फतह

गौरतलब है कि, मध्यप्रदेश के सतना जिला निवासी रत्नेश पाण्डेय ने समुद्र तल से 8 हजार 8 सौ 48 मीटर की उंचाई पर स्थित विश्व के सबसे उंची एवरेस्ट की चोटी पर चढ़कर तिरंगे को लहराकर राष्ट्र गान जन गण मन का गायन किया था। रत्नेश की इस कामयाबी ने उन्हें मध्यप्रदेश का पहला पर्वतारोही बना दिया है।

पहला मैच 19 से 21 जनवारी के बीच

आइस क्लाइम्बिंग वल्र्ड चैंपियनशिप में चयनित रत्नेश पाण्डेय ने बताया कि स्विट्जरलैंड में वल्र्ड चैंपियनशिप 19 से 21 जनवारी के बीच होगी। वहीं यूरोपियन चैंपियनशिप 27 से 29 जनवरी के बीच इटली में खेली जाएगी। जहां 18 देशों के खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।

Ratnesh Pandey-1

बीजिंग ओलंपिक-2022 के मददेनजर तैयारी
बता दें कि, चाइना में आयोजित होने वाले बीजिंग ओलंपिक-2022 में अन्य खेलों की भांति आइस क्लाइम्बिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप को शामिल किया गया है, जिसके मददेनजर भारतीय टीम की तैयारी स्विट्जरलैंड और इटली में की जाएगी। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को बीजिंग ओलंपिक-2022 का टिकट मिलेगा।

तीन-तीन दिन की होती है प्रतियोगिता
आइस क्लाइम्बिंग वल्र्ड चैंपियनशिप के जानकारों की मानें तो ये प्रतियोगिता तीन-तीन की होगी, जिसमें विश्वभर से 18 देशों की टीमें भाग ले रही है। सेमी फाइनल में पहुंचे वाली टीम को चार से पांच मैच जितने होंगे। इसके बाद फाइनल में प्रवेश होगा है। 8 जनवरी को स्विट्जरलैंड में टीम से जुडऩे के बाद चैंपियनशिप में शामिल टीमों का निर्णय होगा।