2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिस्त्री के पास पहुंची चोरी की बाइक तो पुलिस ने पकड़ लिया चोर गिरोह

कोलगवां थाना पुलिस ने पकड़े तीन वाहन चोर: चोरी की पांच बाइक बरामद

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Jul 31, 2018

Five stolen bike recovered in satna police

Five stolen bike recovered in satna police

सतना। चोरी की बाइक को सही कराने एक बदमाश मिस्त्री के पास पहुंचा। संदेह होते ही मिस्त्री ने पुलिस को खबर दी और फिर बाइक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जब उससे बारीकी से पूछताछ की गई तो उसने अपने दो और साथियों के नाम बता दिए।

इस तरह तीन बदमाशों को गिरफ्त में लेते हुए पुलिस ने चोरी की पांच मोटर साइकिल बरामद की है। इसके पहले पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर ने खुलासा करते हुए बताया था कि थाना कोतवाली और सिविल लाइन थाना पुलिस ने 10 चोरों को पकड़ कर चोरी की 24 मोटर जब्त की हैं।

चोरी के मामलों में अब कमी आएगी

वाहन चारों के अलग-अलग तीन गिरोह पकड़ में आने के बाद पुलिस मान रही है कि वाहन चोरी के मामलों में अब कमी आएगी। बताया गया कि टीआई थाना कोलगवां आरपी सिंह को सूचना मिली थी कि एक बदमाश चोरी की बाइक सुधरवाने पहुंचा है।

अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ

खबर पाते ही एएसआइ राकेश मिश्रा, आरक्षक अजीत मिश्रा, आरक्षक पुर्णेश पाण्डेय को रवाना किया। इस टीम ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी रूपेश गौतम पुत्र चूड़ामणि गौतम (26) निवासी बैंक कॉलोनी सतना को गिरफ्त में लिया। सभी से चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

घर में रखे था बाइक
पूछताछ में रूपेश ने बताया कि स्टेशन रोड के पास से सीधी जिले की एक मोटर साइकिल चोरी करने के बाद उसने अपने घर में रख ली। बाइक में खराबी होने पर एसे सही कराने लाया और पकड़ा गया। रूपेश के बताने पर पुलिस ने शातिर बाइक चोर राहुल रैकवार पुत्र राम नरेश रैकवार (22) निवासी कोलगवां और शुभम गुप्ता पुत्र प्रेमलाल गुप्ता (20) निवासी कोलगवां को गिरफ्त में लिया। इस तरह तीनों आरोपियों ने चोरी की पांच बाइक बरामद कराई हैं। पुलिस का कहना है कि इनमें राहुल बाइक चोरी करता है और रूपेश व शुभम चोरी की बाइक ठिकाने लगाने का काम करते थे।

इन वाहनों की हुई पहचान...
पुलिस ने तीन वाहनों की पहचान कर ली है। स्कूटर व एक बाइक के मालिक की पहचान नहीं हो सकी। वाहन एमपी 17 एमएन 9418 प्रेमलाल साकेत निवासी हरदी तिवरियान नईगढ़ी रीवा, बाइक एमपी 19 एमई 7976 करही तपा निवासी रूप कुमार सेन, बाइक एमपी 19 बीए 4578 मुख्त्यारगंज निवासी संदीप सोंधिया के नाम पर दर्ज है।