2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना नंबर के ऑटो से बरामद हुई चार पेटी कफ सिरप

पुलिस को देख भाग रहे आरोपी ने पलटाया ऑटो, ताला थाना पुलिस ने ऑटो जब्त कर पकड़ा आरोपी
less than 1 minute read
Google source verification
Four stomach cough syrup recovered from auto without number

Four stomach cough syrup recovered from auto without number

सतना. कफ सिरप का अवैध कारोबार करने वाला एक बदमाश बिना नंबर के ऑटो से सिरप की पेटियां लेकर जा रहा था। खबर पाते ही पुलिस ने पीछा किया तो खुद को बचाने ऑटो चालक भागने लगा। जब पुलिस ने उसे घेरा तो ऑटो चालक ने गाड़ी पलटा दी। एेसे में आरोपी को दबोचते हुए पुलिस ने ऑटो समेत चार पेटी कफ सिरप जब्त किया है। ताला थाना पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी शुक्रवार को सहयोगी एएसआइ बीएल रावत, प्रधान आरक्षक हेमचंद्र सिंह, आरक्षक प्रमोद पांडे को साथ लेकर रवाना हुए। बेला की ओर से आ रहे बिना नंबर के ऑटो पर नजर टिकाते हुए पुलिस ने उसका पीछा किया तो आरोपी गाड़ी तेज चलाने लगा। पुलिस से बचने की जुगत में आरोपी ने वाइट टाइगर सफारी के पास खजुरी मोड़ में ऑटो पलटा दिया। एेसे में पुलिस ने घेर कर ऑटो चालक को पकड़ा। पकड़े गए आरोपी का नाम राजकिशोर खटीक उर्फ गोलू पुत्र स्व. रामलाल खटीक निवासी गोविंदगढ़ मार्ग बेला बताया गया है। ऑटो से बरामद चार पेटी में 480 शीशी कफ सिरप बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 5/13 मप्र ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम 1949 कायम कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ऑटो के दस्तावेज आरोपी नहीं दिखा सका। एेसे में पता किया जा रहा है कि ऑटो का रजिस्ट्रेशन परिवहन विभाग ने कराया गया या नहीं?