17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आशीर्वाद लेने के लिए झुकी चार महीने की प्रेग्नेंट बेटी तो पिता ने काट दी गर्दन, मुंबई से भाग सतना में BF से की थी शादी

यूपी से भाग प्रेमी जोड़े ने सतना में की थी शादी, मुंबई में पिता ने काट दी गर्दन

4 min read
Google source verification

सतना

image

Muneshwar Kumar

Jul 16, 2019

ghatkopar murder

आशीर्वाद लेने के लिए झुकी चार महीने की प्रेग्नेंट बेटी तो पिता ने काट दी गर्दन, मुंबई से भाग सतना में BF से की थी शादी

मुंबई/सतना. झूठी शान की खातिर मुंबई ( Mumbai police ) में एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या ( honour killing ) कर दी है। बेटी से पिता इसलिए नाराज था कि वह अपने गांव के ही एक लड़के से भागकर शादी ( love marriage ) की थी। दोनों ने शादी मुंबई ( Crime in Mumbai ) से भाग मध्यप्रदेश के सतना ( marriage in satna ) में की थी। इस बात से लड़की के पिता बेहद ही नाराज थे। लड़की की शादी उसके पिता ने दो-दो बार तय की थी। फरवरी में जब वह अपने बॉयफ्रेंड से शादी की तो उस वक्त भी लड़की की शादी गांव के पास ही तय थी।

दरअसल, बीस साल की मीनाक्षी चौरसिया ने अपने पिता की पसंद से शादी नहीं की थी। इस बात से उसके पिता बेहद ही नराज चल रहे थे। बताया जाता है कि लड़की के पिता के उसके गांव वाले भी ताने देते थे। इसी से नाराज पिता राजकुमार चौरसिया ने शनिवार की रात अपनी गर्भवती बेटी की गर्दन पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। उसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस सोमवार की सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया है।

फुटपाथ पर पड़ा था शव
मीनाक्षी का शव खून से लथपथ रविवार को नारायण नगर के पास फूटपाथ पर एक ऑटोरिक्शा चालक ने देखा। उसके बाद मीनाक्षी के पति ने शव की पहचान की। महिला के पति ने बताया कि शनिवार को रात 10 बजे वह डॉक्टर के यहां दिखाने के नाम पर घर से गई थी।

इसे भी पढ़ें: बच्चों को पढ़ाने के लिए बहाल हुए हैं शिक्षक, लेकिन विधायकजी के पीए बनने में दिखा रहे हैं ज्यादा दिलचस्पी!

सतना में की थी शादी
मुंबई पुलिस ने डीसीपी जोन-7 अखिलेश सिंह ने बताया कि मीनाक्षी अपने पति ब्रिजेश के साथ फरवरी 2019 में मध्यप्रदेश के सतना गई थी। जहां दोनों ने कोर्ट मैरिज की। लेकिन मीनाक्षी के पिता चाहते थे कि बेटी उनके पसंद की लड़के से शादी करे। क्योंकि उन्होंने लड़की की दूसरी जगह शादी के लिए तैयारी कर ली थी। साथ ही शादी के कार्ड भी बंट गए थे।

पिता से मिलने जाएगी
मीनाक्षी के पति ने बताया कि वह घर से निकलते वक्त बोली थी कि डॉक्टर के पास से वह अपने पिता से मिलने जाएगी। पुलिस के अनुसार मीनाक्षी और उसके पति का कुछ दिन पहले पिता राजकुमार चौरसिया से विवाद भी हुआ था। मीनाक्षी और ब्रिजेश एक-दूसरे को पिछले चार साल से जानते थे। उसके पिता ने दो साल पहले गांव के ही एक लड़के शादी तय कर दी थी। लेकिन मीनाक्षी ने इनकार कर दिया और कहा कि मैं मुंबई जाऊंगी और उसी लड़की से शादी करूंगी।


बाद में मीनाक्षी उस लड़के के साथ भाग गई। उसके बाद मीनाक्षी के परिवार वालों ने मंतुगा पुलिस स्टेशन में अपहरण का केस दर्ज करवा दिया।

इसे भी पढ़ें: SDM के चैंबर में घुस BJP विधायक ने लगाए मुर्दाबाद के नारे, कहा- नए-नए आए हो, MLA से बात करना नहीं आता

शादी कैंसिल होने के बाद शर्मिंदा थे पिता
वहीं, शादी कैंसिल होने के बाद मीनाक्षी के पिता शर्मिंदा थे। हालांकि बाद में उन्होंने खुद को संभाल लिया था। मगर एक शर्त रखी थी कि दोनों उस गांव का दौरा न करेंं, जहां दोनों के परिवार रहते थे।

गांव जाने की बात सुन हुआ नाराज
कुछ दिन पहले दंपत्ति ने राजकुमार चौरसिया से कहा कि हमलोग गणेश उत्सव के दौरान गांव जाने की सोच रहे हैं। ब्रिजेश और उसका परिवार गांव में उत्सव का एक हिस्सा है और हर साल वहां जाता है। वह गर्भवती पत्नी को अकेले मुंबई में नहीं छोड़ सकता है। जिससे राजकुमार नाराज हो गया।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री कमलनाथ को बम से उड़ाने की धमकी, भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ FIR

पैर छूने के लिए झुकी तो काट दी गर्दन
पुलिस ने बताया कि राजकुमार और मीनाक्षी ने इसके बाद फोन पर बहस की। जिसके बाद शनिवार की रात उसे मिलने के लिए बुलाया। राजकुमार ने पुलिस को बताया कि जब हम मिले तो वह पैर छूने के लिए नीचे झुक। उसके बाद पीछे से सिर और गर्दन पर वार कर दिया। उसके बाद मीनाक्षी की मौके पर ही मौत हो गई।

यूपी की रहने वाली है लड़की
मुंबई पुलिस के अनुसार मीनाक्षी चौरसिया मूल रूप से यूपी के इलाहाबाद जिले के करेली स्थित नुमाईडाही गांव की रहने वाली है। 9 मार्च 2019 को मीनाक्षी की शादी गांव में होने वाली थी। लेकिन वह 22 फरवरी को ही ब्रिजेश के साथ गांव से फरार हो गई और मुंबई चली गई। बाद में सतना में दोनों शादी कर ली।