नए-नए आए हो
विधायक एसडीएम के सामने अपना रौब झाड़ रहे थे। लेकिन एसडीएम केएल मीणा बातों को सुन रहे थे। इस दौरान विधायक ने गुस्से में कहा कि आप कैसे अधिकारी हैं साहब, आप बात ही नहीं सुन रहे हैं। विधायक भड़क गए और एसडीएम के साथ तुम तड़ाक पर ऊतर आए। उन्होंने एसडीएम से कहा कि सुनो, अभी तुम नए-नए आए हो। आपको तरीका पता नहीं है कि एक एमएलए से किस तरह से बात करना है।