5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा में बलात्कार का शिकार होती रही युवती

लौटते ही थाने पहुंची युवती, पुलिस ने आरोपी को रीवा से किया गिरफ्तार, अमरपाटन थाना पुलिस की कार्रवाही
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Dheerendra Kumar Gupta

•

Updated: 10 Jan 2020, 11:25 AM IST

File photo

File photo

सतना. शादी के झांसे में आकर हरियाणा तक पहुंची युवती को जब लगा कि वह फंस गई तो उसने पड़ोस में रहने वाली एक महिला की मदद ली। जब युवती अपने घर पहंचुी तो यहां से वह पुलिस के पास गई। युवती ने अपने साथ हुए शोषण की रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने रीवा शहर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी मिली है कि अमरपाटन क्षेत्र में रहने वाली आदिवासी युवती को उसके एक परिचित आकाश रावत पुत्र राम लखन कोल (19) निवासी ग्राम जोड़ौरी थाना बैकुंठपुर जिला रीवा ने शादी का झांसा दिया और युवती को साथ ले गया। 12 दिसंबर को युवती को रीवा ले जाने के बाद आकाश उसे हरियाणा ले गया। वहां युवती के साथ जबरन दैहिक शोषण करता रहा। करीब 10 दिन बाद जब युवती ने शादी करने को कहा तो आकाश कोल ने मना कर दिया और जान से मारने की धमकियां देने लगा। युवती ने अपनी हालत पड़ोस में रह रही महिला को बताई तो उसने वापस घर आने के लिए ५०० रुपए दे दिया। मदद मिलते ही किसी तरह युवती वापस अपने गांव आ गई। ६ जनवरी को युवती ने पुलिस को सूचना दी तो यहां उसकी गुमशुदगी पर कार्रवाही करते हुए पुलिस ने बयान दर्ज किए। इसके बाद एसआइ अंजना त्रिवेदी ने एएसआइ आरबी द्विवेदी, आरक्षक इंद्रजीत अग्निहोत्री, विमल त्यागी की मदद से आरोपी आकाश कोल को सिरमौर चौराहा रीवा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रीवा से बाहर भागने के फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 366, 376, 506 के तहत कार्रवाही करते हुए गुरुवार को उसे अदालत में पेश किया। जहां से आदेश होने पर न्यायिक अभिरक्षा में आरोपी को जेल भेज दिया गया।