सतना. कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब पर विवाद मध्य प्रदेश में भी तूल पकड़ने लगा है। नय मामला मध्य प्रदेश के सतना में सामने आया है। यहां एक छात्रा कॉलेज की परीक्षा देने हिजाब पहनकर पहुंच गई। फिर क्या था, वहां मौजूद कुछ अन्य परीक्षार्थी छात्रों ने इसका विरोध शुरु कर दिया। देखते ही देखते स्थितियां इतनी बिगड़ गईं कि, उन्हें संभालने के लिए कॉलेज प्रबंधन को आना पड़ा। हालात को देखते हुए कॉलेज प्रिंसिपल ने छात्रा को बुलाकर उससे ये बात लिखित रूप से लिया कि, अगली बार जब वो परीक्षा देने आएगी तो सिर्फ कॉलेज ड्रेस में ही आएगी।