24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां के गले से तो बेटी के पर्स से खिंच गई सोने की चेन

इंटरसिटी ट्रेन में सवार होते समय हुई वारदात, सतना स्टेशन के सीसीटीवी खंगालती रही जीआरपी

less than 1 minute read
Google source verification
Loot in Nagaur

Loot in Nagaur

सतना. सतना से जबलपुर जाने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार हो रही मां बेटी को चोरों ने निशाना बना लिया। मां के गले से सोने की चेन खिंच गई तो बेटी के पर्स से सोने की चेन के साथ अंगूठी चोरी हो गई। शनिवार की सुबह सतना रेलवे स्टेशन में हुई इस वारदात के बाद जब पीडि़त महिलाओं ने शोर किया भीड़ के बीच से बदमाश भाग निकले। इस बीच पुलिस की मदद भी नहीं मिल सकी। जब जीआरपी चौकी में पीडि़तों ने शिकायत की तो पुलिस अफसर रेलवे स्टेशन परिसर से सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश करने लगे।

इस मामले में प्रवीण गुप्ता पुत्र जेपी गुप्ता निवासी प्रीाात विहार कॉलोनी सतना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रवीण ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां शांति बाई व बहन सुनीता गुप्ता को जबलपुर जाने के लिए इंटरसिटी ट्रेन में सवार कर रहा था। तीाी ट्रेन में चढ़ते वक्त किसी ने मां के गले से 23 ग्राम सोन की चेन खींच ली। इस बीच सुनीता के बैग में पर्स से 20 ग्राम सोने की चेन व तीन ग्राम की एक सोने की अंगूठी चोरी कर ली गई।संदिग्ध महिलाएं पकड़ीजीआरपी ने घटना के बाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक और स्टेशन परिसर में घूम रही संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा। इनकी तलासी भी ली गई लेकिन चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ। एेसे में बिना काम स्टेशन में घूमने वाली इन महिला पर कार्रवाई कर सभी को अदालत में पेश कर दिया गया। अब पुलिस चोरी करने वाले बदमाश की तेजी से तलाश कर रही है।