4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सतना
थाने में हाइवोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो
Play video

थाने में हाइवोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

समझौता करने आए अफसर को सुनाई खरी खोटी, पुलिस मामला कायम करने के लिए डटी रही, सुलह के बाद शांत हो सका विवाद
Google source verification

सतना. विद्युत कंपनी के वाहन चालक ने संतों की लग्जरी कार में टक्कर मार दी। चमचमाती हुई नई कार में जब दाग लगा तो कार सवार संत भड़क गए। टक्कर मारने वाली गाड़ी को रुकवाया और फिर पुलिस की मदद से गुरुवार की शाम थाने लाकर खड़ा कर दिया। संतों को देख पुलिस भी नरम रवैया अपना रही थी। कोशिश थी कि बाहरी तौर पर समझौता हो जाए। लेकिन कुछ देर तक बात नहीं बनी। बाबा की लग्जरी कार के नुकसान के एवज में जो कुछ मिल रहा था वह संतों केा नाकाफी नजर आया। एेसे में बात बढ़ती गई। काफी देर होने के बाद मुख्य संत भड़के तो गाड़ी से उतर कर पुलिस थाने की बेंच में उन्होंने आसन जमा लिया। फिर कहासुनी का दौर चला और पुलिस बीच बीच आकर मामाला शांत कराने में जुटी रही। इस तरह करीब आधे घंटे तक थाने के अंदर हाइवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इन सब के बीच पुलिस अपना माथा पीटती रही।