1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन में इस्कॉन मंदिर निरंतर करा रहा 1000 लोगों को भोजन

19 अप्रैल से लगातार 3 मई तक जरूरतमंद 1000 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 8 May 2020, 11:28 PM IST

ISKCON temple in lockdown continuously providing food to 1000 people

ISKCON temple in lockdown continuously providing food to 1000 people

सतना. इस्कॉन मंदिर के प्रेसिडेंट प्राणप्रिय दास, प्रहलाद दास, अजय मिश्रा, सुरेश मोदी के नेतृत्व में 19 अप्रैल से लगातार 3 मई तक जरूरतमंद 1000 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। इस कार्य में टीटू चमडिय़ा का महत्तपूर्ण योगदान रहा। साथ ही इस्कॉन मंदिर के भक्तों द्वारा गऊ सेवा भी चालू की गई थी। जो 29 अप्रैल से निरंतर जारी है। जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गऊओ को चारा और मूक पशुओं को टोस्त उपलब्ध कराया जा रहा है। इस कार्य में उमाकांत मिश्रा, विवेक सोनी, आलोक श्रीवास्तव, राजिदर पाल शर्मा, अंबर मिश्रा, मनीष सोनी, आशुतोष त्रिपाठी, अरुण अग्रवाल, राहुल ताम्रकार, सत्यम मिश्रा, अजय यादव, मंजेश यादव, नीलम सिंह चंदेल, सीमा मिश्रा, अतुल सिंह, राजेंद्र शर्मा, सुनील कुशवाहा, अनिल मिश्रा, किशोर रोहरा सहित अन्य भक्तों का सराहनीय योगदान रहा।

मैहर: कोरोना फाइटर्स के त्याग और समर्पण को सलाम
भाजपा नेता संतोष सोनी ने कोरोना फाइटर्स के त्याग और समर्पण भाव की सराहना की हैं। कहा कि कोरोना आपदा में घोषित लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन की पूरी टीम सजगता से सेवाकार्य में जुटी हुई हैं। फिर चाहे गरीबो के लिए भोजन, वस्त्र, अनाज के वितरण का कार्य हो। अथवा बाहर फंसे छात्र-छात्राओं सहित प्रवासी मजदूरों के वापस लाने का निर्णय केन्द्र और राज्य सरकार का सराहनीय प्रयास है। पुलिस, चिकित्सक, मीडिया और सफाई कर्मी दिन रात आम जनता की सेवा में समर्पित हैं। उन्हीं की चौकसी की बदौलत सभी सुरक्षित हैं।