कांग्रेस जी की योजनाओं में अपनी फोटो लगा लिए
कहा, यूपीए सरकार के समय पर बनी सोनिया जी की योजनाओं में अपनी फोटो लगा ली है। मप्र भ्रष्टाचार, किसानों की आत्महत्या, महिला अत्याचारों, कुपोषण में नंबर-वन हो चुका है। अब बेरोजगारी में नंबर वन बनाने वाले है। महंगाई का यहां कोई अंत नहीं, पेट्रोल डीजल सबसे महंगा मप्र में है। गंगा, नर्मदा तो साफ हुई नहीं बैंक साफ हो गए। पौधे लगा रहे थें हमने देखा तो पेड़ नहीं रेत जरूर नजर आई। इन्होंने सिर्फ नर्मदा ही नहीं पूरे प्रदेश की नदियों में रेत का माफिया पैदा कर दिए है। हम व्यवस्था में परिवर्तन करेंगे। इन्होंने भ्रष्टाचार की व्यवस्था बनाई है, हम उसे बदलेंगे, हमारे दृष्टिकोण में नौजवान, किसान, महिलाएं होंगी। आप ने साथ दिया तो चार महीने में मप्र में कांग्रेस का झंडा लहराएगा।