7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP ने जारी की तीसरी सूची: अमरपाटन से रामखेलावन पटेल और सिहावल से शिवबहादुर सिंह चंदेल मैदान में

सतना जिले की अमरपाटन और सीधी जिले की सिहावल होल्ड रही सीट पर भाजपा ने खोले पत्ते
2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Nov 08, 2018

Madhya Pradesh BJP candidate Third list in satna sidhi vidhan sabha

Madhya Pradesh BJP candidate Third list in satna sidhi vidhan sabha

सतना। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव-2018 के मददेनजर रखते हुए 28 नवंबर को मतदान से पहले भाजपा ने 8 नवंबर को तीसरी सूची जारी कर दी है। सूची में विंध्य क्षेत्र से होल्ड रही अमरपाटन और सिहावल विधानसभा सीट पर भाजपा ने पत्ते खोल दिए है। अमरपाटन सीट पर पूर्व में विधानसभा उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह से हार चुके प्रत्याशी रामखेलावन को बीजेपी ने पुन: टिकट दिया है। वहीं सीधी जिले की सिहावल विधानसभा से सीनियर नेता शिवबहादुर सिंह चंदेल को उम्मीदवार बनाया है।

जिनका मुकाबला वर्तमान विधायक कमलेश्वर पटेल से होगा। पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि अमरपाटन सीट पर सतना सांसद गणेश सिंह को चुनाव मैदान पर उतारा जाएगा। वहीं सिहावल सीट से सीधी सांसद रीती पाठक को टिकट दी जा सकती है।

लेकिन पार्टी ने बड़े नेताओं को टिकट न देकर स्थानीय लोगों को ज्यादा महत्व दिया है। भाजपा ने पहली सूची में 176, दूसरी में 17, तीसरी सूची में 32 उम्मीदवारों के नाम है। इस तरह भाजपा अब तक 225 प्रत्याशियों के नाम तय कर चुकी है। राज्य में 28 नवंबर को मतदान होगा।

इन्हें मिला टिकट

1- दिमानी शिवमंगल सिंह तोमर

2- अंबाह (SC) गब्बर साकरवार

3- भिंड राकेश चौधरी

4- मेहगांव राकेश शुक्ला

5- डबरा (SC) कप्तान सिंह सहसरी

6- भांडेर (SC) श्रीमती रजनी प्रजापति

7- निवाड़ी अनिल जैन

8- राजनगर अरविंद पटेरिया

9- पथरिया लखन पटेल

10- अमरपाटन रामखिलवान पटेल

11- सिहवाल शिवबहादुर चंदेल

12- बरवाड़ा (ST) मोती कश्यप

13- पाटन अजय विष्णोई

14- तेंदूखेड़ा मुलायम सिंह कौरव

15- गाडरवारा गौतम पटेल

16- शमशाबाद श्रीमती राजश्री सिंह

17- गोविंदपुरा श्रीमती कृष्णा गौर

18- शाजापुर अरुण भीमावत

19- कालापीपल बाबूलाल वर्मा

20- सोनकच्छ (SC) राजेंद्र वर्मा

21- राजपुर अंटर पटेल

22- झाबुआ (ST) जीएस डामेार

23- देपालपुर मनोज पटेल

24- इंदौर -1 सुदर्शन गुप्ता

25- इंदौर -2 रमेश मेंदोला

26- इंदौर -3 आकाश विजयवर्गीय

27- इंदौर -4 श्रीमती मालिनी गौड़

28- इंदौर -5 महेंद्र हार्डिया

29- महू (डॉ अम्बेडकर नगर) सुश्री उषा ठाकुर

30- राऊ मधु वर्मा

31- सांवेर (SC) राजेश सोनकर

32- घट्टिया (SC) अजीत प्रेमचंद बोरासी

सतना से ये है उम्मीदवार
शंकरलाल तिवारी को सतना, नागेंद्र सिंह को नागौद, सुरेंद्र सिंह गहरवार को चित्रकूट, नारायण त्रिपाठी को मैहर, जुगुल किशोर बागरी को रैगांव, विक्रम सिंह विक्की को रामपुर बाघेलान का प्रत्याशी बनाया गया है।

पन्ना से ये है उम्मीदवार
बुंदेलखंड क्षेत्र में आने वाली पन्ना जिले के पवई विधानसभा क्षेत्र पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह का टिकट दिया गया है। जबकि गुन्नौर विधायक महेन्द्र सिंह बागरी का टिकट काटकर राजेश वर्मा को मिला है। वहीं पन्ना मुख्यालय की सीट होल्ड कर दी गई है। कयास लगाए जा रहे है कि वर्तमान में मंत्री व पन्ना विधायक कुसुम महदले की बढ़ती उम्र हो देखते हुए पार्टी हाईकमान ने ऐसा किया है।