29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maihar MLA ने जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू कराने खोला मोर्चा

नारायण त्रिपाठी ने स्वास्थ्य महकमे से जानी प्लांट में देरी की वजह, जून अंत तक का आश्वासन  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Pushpendra Pandey

•

Updated: 8 Jun 2021, 1:35 AM IST

Maihar Mla narayan tripathi

Maihar Mla narayan tripathi in district hospital

सतना. सिविल अस्पताल मैहर के बाद अब जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू कराने का मोर्चा मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने संभाल लिया है। सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे विधायक त्रिपाठी ने स्वास्थ्य अधिकारियों से चर्चा कर प्लांट में हो रही देरी की वजह जानी। विधायक ने मौके से कॉल कर डीआरडीओ के प्रभारी आईएएस विजय कुमार से बातचीत की। उनसे पूछा कि सतना तो पहली प्राथमिकता में शामिल था, फिर किस वजह से संयंत्र स्थापना में देरी हो रही है। आईएएस विजय कुमार ने बताया कि प्रदेशभर में १०० से ज्यादा प्लांट स्थापित करने की जिम्मेदारी डीआरडीओ को सौंपी गई है। सतना अभी भी हमारी पहली प्राथमिकता में शामिल है। जून माह के अंत तक जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना कर दी जाएगी।

अब भोपाल स्तर पर निर्णय
विधायक ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री राहत कोष मद से बनाए जा रहे 600 और 570 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट के बारे में सिविल सर्जन डॉ रेखा त्रिपाठी से पूछा। सीएस ने कहा कि स्थानीय स्तर पर सभी तैयारियां की जा चुकी हैं। राहट टू रेडीनेस प्रमाण पत्र शासन को भेजा जा चुका है। विद्युत कंपनी की भी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। आईपीपी-6 के पास 570 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट फ्लाईएस का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जो जल्द पूरा हो जाएगा। 600 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले प्लांट के लिए भी आवश्यक निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। ऑक्सीजन प्लांट के उपकरणों का आवंटन भोपाल स्तर से किया जाना है, जिनका मिलना अभी बाकी है।

मेरा मकसद- बेहतर सुविधा दिलाना है
मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने पत्रिका से चर्चा में कहा कि दूसरी लहर का संक्रमण फैला तो लोगों को इलाज के लिए गहने-जेवर गिरवी रखने पड़े फिर भी जान नहीं बच पाई। एेसी स्थिति फिर न बने, जिले में ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं हों, लोगों को दूसरे शहर इलाज के लिए न भटकना पड़े, इसी मकसद से हम मिलकर प्रयास कर रहे हैं। जिला अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट जल्द स्थापित करने हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।