
Miscreants took away ATM from main market of highway
सतना. नेशनल हाइवे 30 में आरपाटन से एटीएम का कैश बॉक्स चोरी हो जाने का मामला सतना पुलिस सुलझा भी नहीं पाई है कि बदमाशों ने एक और वारदात को अंजाम दे दिया। इस बार नेशनल हाइवे ७५ में सज्जनपुर के मेन मार्केट में लगे एएटीएम को बदमाश उखाड़ कर ले गए। गुरुवार और शुक्रवार की रात हुई इस बड़ी वारदात की खबर पाते ही पुलिस महकमा में सनाका खिंच गया। मौके पर रामपुर बाघेलान पुलिस पहुंची तो पूछताछ शुरू हुई। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस कह रही है कि एटीएम में करीब ढाई लाख रुपए थे। शाम ढलने पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, साइबर टीम के साथ फॉरेंसिक अधिकारी मौके पर बुलाए गए। पुलिस के आला अफसर भी जांच में जुटे रहे लेकिन पहले की तरह इस बार भी शातिर गिरोह कोई सुराग छोड़कर नहीं गया।
अब फुटेज भी नहीं छोड़े
अमरपाटन से एसबीआई का एटीएम कार में बांधकर उखड़ कर ले जाने वाले बदमाशों की हरकत का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गया था। यहां से साढ़े 29 लाख रुपए से भरा एटीएम का कैश बॉक्स चोरी गया था। फुटेज मिलने के बाद पुलिस की कई टीमें देश के कई राज्यों की खाक छानकर लौट आईं लेकिन यहां घटना करने वालों का पता नहीं लग सका। इस बार वारदात से पहले ही बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे पर काले रंग की स्याही छिड़क दिया था। ताकि उनकी हरकत रिकॉर्ड नहीं हो सके।
बाहर से बंद किए दरवाजे
सज्जनपुर में हाइवे से सटे बाजार में राम गोविंद पाण्डेय का घर है। इनके घर के बाहर ही दुकानें बनी हैं। घर के मुख्य द्वार से सटा एक प्रियंका मेडिकल स्टोर है। घर के दरवाजे के दूसरी ओर इण्डिया 1 कंपनी का एटीएम बूथ है और फिर एटीएम के बगल से राम गोविंद का ही वर्षा जनरल स्टोर है। पाण्डेय परिवार का कहना है कि दिन में यहां बिजली नहीं थी। फिर रात को भी बिजली नहीं रही। रात करीब 12 बजे के बाद सभी सोने चले गए। फिर पानी गिरने लगा। इसके बाद ही वारदात होने की आशंका है। बताया गया है कि एटीएम के बगल में पाण्डेय परिवार के घर के दरवाजे को बदमाशों ने बाहर से बंद कर दिया था। सुबह करीब 8 बजे बाहर से ही लोगों ने आवाज दी और दरवाजा खुलवाया।
Published on:
04 Jan 2020 11:00 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
