प्रश्न: शहर को लेकर आपकी पांच प्राथमिकताएं क्या हैं?
उत्तर:
1- पहली प्राथमिकता हराभरा सतना है। विकास के नाम पर पेड़ों का कत्लेआम हुआ, छाव नहीं मिलती।
2- दूसरा साफ शहर व पीने योग्य पानी।
3- तीसरी प्राथमिकता 30-50 साल के मद्देनजर यातायात व्यवस्था। अभी जाम से लोग परेशान है, शहर की ट्रेफिक डिजाइन गलत है। स्कूली बच्चे, कार के साथ पैदल चलने वाले भी सुरक्षित नहीं हैं।
4- चौथी प्राथमिकता जिला अस्पताल की सुविधाओं को बेहतर करना। अभी ढंग का आइसीयू तक नहीं है।
5- पांचवीं प्राथमिकता नशामुक्ति है, शराब से अपराध बढ़ रहा है, लूट जैसी घटनाएं हो रही हैं। जिले में शराब का ठेका 1-2 करोड़ में होता था, अब एक दुकान का ठेका 15-20 करोड़ का है। विकास के लिए नशामुक्ति जरूरी है।