14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP पुलिस की बड़ी कार्रवाई: GRP ने पकड़े 13.44 लाख रुपए, ऐसे व्यापारी छिपाकर ले जा रहा था रकम

रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान पकड़ी गई रकम

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Nov 15, 2018

MP election 2018: satna GRP ne pakde 13 lakh rupaye

MP election 2018: satna GRP ne pakde 13 lakh rupaye

सतना। आचार संहिता प्रभावी होने के साथ ही रेलवे स्टेशन के मेन गेट पर लगे फिक्स प्वॉइंट में जांच के दौरान जीआरपी ने बुधवार को एक यात्री के बैग से 13 लाख 44 हजार रुपए बरामद किए हैं। जब रकम के बारे में संबंधित व्यक्ति वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका तो धारा 102 सीआरपीसी के तहत रुपए की जब्ती करते हुए रिटर्निंग अधिकारी व इनकम टैक्स को सूचना दी गई।

उप थाना जीआरपी प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि एसपी रेल विनीत जैन के निर्देश पर रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर संदिग्ध व्यक्ति और लगेज की जांच करने के लिए फिक्स प्वॉइंट बनाया गया है। शाम के वक्त जब ट्रेन 12427 रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस प्लेटफार्म एक पर आ रही थी तभी एक व्यक्ति बैग लेकर तेज कदमों से जाता हुआ दिखा। उसे रोक कर जांचा तो उसने आनाकानी की। संदेह होने पर बैग खोलकर देखा तो उसमें नोटों के बंडल नजर आए।

एेसे में जांच कर रहे स्टाफ ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देते हुए बुला लिया। बैग से 13 लाख 44 हजार रुपए मिले हैं। यह रकम केपी-208 सेकंड फ्लोर पीतमपुरा अंतर्गत दिल्ली निवासी विपिन ढींगरा पुत्र गिरधारी ढींगरा लेकर जा रहा था। उससे पूछताछ की जा रही है। विपिन ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह कॉस्मेटिक व्यवसाय से जुड़ा है। रीवा और सतना के व्यापारियों से रकम लेकर रीवा से आनंदविहार जाने वाली ट्रेन में सवार होने के लिए रेलवे स्टेशन आया था। तभी जांच के दौरान उसकी रकम पकड़ी गई। फिलहाल विपिन रकम के संबंध में वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका है।

इधर, एक लाख 64 हजार भी जब्त
जीआरपी ने ही रेलवे स्टेशन में एक यात्री के बैग से मिले एक लाख 64 हजार पांच सौ रुपए भी जब्त करते हुए कार्रवाइ की है। बताया गया कि ट्रेन 2141 डाउन में सवार होकर मुंबई से सतना पहुंचे कुरवा कोठी निवासी रघुवर प्रसाद वर्मा पुत्र विशेश्वर वर्मा (53) के बैग से रकम मिली है। एएसआई सुरेश उपाध्याय ने जांच करते हुए इस रकम के बारे में पूछताछ की तो रघुवर संतुष्ट जवाब नहीं दे सके। बताया गया कि रघुवर निर्माण कार्यों की ठेकेदारी करते हैं।

एसपी देंगे इनाम
कार्रवाई में उप थाना प्रभारी तिवारी के साथ एएसआइ सुरेश उपाध्याय, जीपी त्रिपाठी, आरक्षक गणेश तिवारी, दयाचंद तिवारी, गौरव सिंह की अहम भूमिका रही। सतना स्टेशन पर इतनी रकम की जब्ती के बाद एसपी रेल विनीत जैन ने टीम को 10 हजार रु. के पुरस्कार की घोषणा की।