सफाई कर्मचारियों को मिलेगी छूट
उधर, शहर की सफाई व्यवस्था में कसावट लाने सफाई कर्मचारियों को कार्यालय में जिजिटल हाजिरी देने से छूट दी गई है। लेकिन वह इस छूट का नाजायज लाभ नहीं ले सकेंगे। निगमायुक्त ने सफाई कर्मचारियों की जोनवार स्पॉट पर जाकर डिजिटल हाजिरी लेने के निर्देश स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों को दिए हैं। सफाई कर्मचारी सुबह ४ बजे वार्ड में पहुंचेंगे। वहां जोन कार्यालय में सफाई निरीक्षक उनके डिजिटल हस्ताक्षर लेंगे। इसके बाद वह कॉलोनियों में जाकर सफाई का कार्य करेंगे।