6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डकैतों के खात्मे के बाद अब शहर में ऑपरेशन सर्च एंड अरेस्ट

अपराधियों पर शिकंजा कसने क्राइम स्क्वायड को जिम्मा, पहले दिन जिला बदर के साथ कई अपराधी पकड़े

less than 1 minute read
Google source verification
Operation Search and Arrest in the city after elimination of dacoits

Operation Search and Arrest in the city after elimination of dacoits

सतना. दस्यु प्रभावित इलाके में सर्च एंड हिट ऑपरेशन चलाते हुए डकैतों का सफाया करने के बाद अब पुलिस शहर के अपराधियों से निपटने में जुट गई है। शहर में ऑपरेशन सर्च एंड अरेस्ट शुरू करते हुए बुधवार को जिला बदर के साथ कई आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। एसपी रियाज इकबाल के निर्देश पर एडिशनल एसपी क्राइम वैष्णव शर्मा ने शहर में ऑपरेशन चलाने का जिम्मा क्राइम स्क्वायड प्रभारी उप निरीक्षक गोपाल चौबे को दिया है।

पहले ही दिन क्राइम स्क्वायड टीम ने कोलगवां थाना पुलिस की मदद से जिला बदर के आरोपी शेषमणि द्विवेदी पुत्र रमेश चंद्र द्विवेदी (28) निवासी बांधवगढ़ कॉलोनी को पकड़ा है। आरोपी बस स्टैण्ड के पास चाकू लेकर घूम रहा था। एेसे में 25बी आम्र्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई। आरोपी शेषमणि का एक गिरफ्तारी वारंट भी अदालत से जारी था, पकड़े जाने पर पुलिस ने उसे तामील कराया है। इसी तरह आदतन अपाधी मनु अग्रवाल पुत्र रमेश अग्रवाल (23) निवासी दुर्गा नगर नई बस्ती को चाकू चमकाते गिरफ्तार किया गया। आदतन अपराधी विनोद तिवारी उर्फ छोटा पुत्र लालजी तिवारी (36) निवासी जवान सिंह कॉलोनी कको शराब की अवैध विक्री करते पकड़ा गया। यह आरोपी पूर्व में भी शराब बेचने के मामले में पकड़ा जा चुका है। मोटर साइकिल चोरी के एक मामले में आरोपी को पकड़ा गया है। फरियादी अजय सिंह निवासी शुक्ला बरदाडीह ने अपनी मोटर साइकिल एमपी 19 एमएफ 2712 चोरी होने की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई थी। इस मामले में आरोपी संतोष सोनी पुत्र शिवनाथ सोनी निवासी डोमा थाना अमरपाटन को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की गई है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने चोरी की बाइक किसी व्यक्ति से खरीदी थी। पुलिस अब उस व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।