27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परेड की सलामी लेकर पुलिस कप्तान ने दिया इनाम

बेहतर टर्न आउट वाले अधिकारी कर्मचारी पुरस्कृत, डॉग स्क्वायड के साथ वाहनों को भी जांचा

less than 1 minute read
Google source verification
Police captain gave reward for parade salute

Police captain gave reward for parade salute

सतना. पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने शुक्रवार की सुबह परेड की सलामी ली है। उन्होंने पुलिस परेड जांचते हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को इनाम भी दिया। गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर पुलिस ने परेड की रिहर्सल में गंभीरता बरतना शुरू कर दिया है। एेसे में जो खामी नजर आई उसे सुधारने के निर्देश भी दिए गए।

एसपी ने पहले तो परेड की सलामी ली। फिर परेड में शामिल पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों का टर्न आउट जांचा गया। जिनका टर्न आउट बेहतर मिला उन्हें पुरस्कृत किया गया। इसमें उप निरीक्षक विक्रम पाठक, पवन राज, दशरथ सिंह बघेल, नेहा ठाकुर, अंजना त्रिवेदी, रीता त्रिपाठी के साथ पांच प्रधान आरक्षक, १२ आरक्षक और एक महिला आरक्षक शामिल हैं। परेड में आए पुलिस वाहनों को जांचते हुए तीन वाहन चालकों को नकद पुरस्कार दिया गया। वाहनों में सुरक्षा उपकरण की कमी को पूरा करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी अदरा के वाहन में अश्रु गैस नहीं होने पर उसे रखने को कहा। इसके साथ ही डॉग स्क्वायड केा जांचते हुए डॉग की सलामी ली और उसे लगातार प्रेक्टिस करने के लिए डॉग मास्टर को निर्देश दिए गए।