26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सतना-पन्ना हाइवे का पूर्णता प्रमाण पत्र देने वाले कंसल्टेंट को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी

एनएचएआई के क्षेत्रीय प्रबंधक ने मुख्य अभियंता को लिखा पत्र अधूरे और घटिया निर्माण पर प्रमाण पत्र देना बताई गई वजह मौहारी टोल प्लाजा में विवाद की वजह है अधूरे निर्माण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Ramashankar Sharma

•

Updated: 24 Dec 2021, 10:38 AM IST

सतना-पन्ना हाइवे का पूर्णता प्रमाण पत्र देने वाले कंसल्टेंट को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी

आधा अधूरा मौहारी टोल प्लाजा जहां आए दिन होते हैं विवाद

सतना. सतना-पन्ना नेशनल हाइवे में मौहारी टोल प्लाजा में आए दिन होने वाले विवाद का मामला अब तूल पकड़ लिया है। इस मामले को अब एनएचएआई के रीजनल कार्यालय ने गंभीरता से लिया है। अधूरे और घटिया निर्माण कार्य के बाद भी प्रोविजनल कम्पलीशन प्रमाण पत्र जारी होने के 6 माह बाद पूर्णता प्रमाण जारी करने पर इंजी. मे. लायन कंसलटेंट के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए ब्लैक लिस्ट में डालने की अनुशंसा एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी विवेक जायसवाल ने मुख्य अभियंता आरओ मोर्थ सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को भेजी है। इसके साथ ही अधूरी निर्माण कार्य पूरे कराने का पत्र लिखा है।

गड़बड़ियों की भेजी फेहरिश्त

क्षेत्रीय अधिकारी एनएचएआई ने कहा है कि कंसल्टेंट कंपनी की लापरवाही के कारण प्रोविजनल कम्पलीशन प्रमाण-पत्र जारी होने के बाद एक वर्ष बाद प्रयोक्ता शुल्क संग्रहण का कार्य प्रारंभ हो सका। इस वजह से बमीठा-सतना खंड में कई जगह बीटूमिनस कांक्रीट उखड़ चुकी है। रोड मार्किंग अदृश्य हो गई है। साइन बोर्ड इत्यादि भी पर्याप्त नहीं है। इनकी इनबेंट्री भी नहीं बताई गई है। टोल प्लाजा केन.ओ.पी. के नीचे लेनों में कांक्रीट में दरार है तथा बायीं ओर गड्ढा है। टोल बिल्डिंग की गुणवत्ता उचित नहीं है। टोल बिल्डिंग के फर्नीचर की गुणवत्ता भी उचित नहीं है। गेस्ट रूम में बेड, टेबल एवं सोफा इत्यादि उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।

दण्डात्मक कार्रवाई के साथ डाले काली सूची में

क्षेत्रीय अधिकारी ने कहा है कि इन कारणों से प्रोविजनल कम्पलीशन प्रमाण-पत्र जारी होने के 6 माह बाद पूर्णता प्रमाण-पत्र जारी करने इंजीनियर मे. लायन कंसलटेंट के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए काली सूची में डाला जाना उचित होगा।

यह भी मिली कमियां

क्षेत्रीय अधिकारी ने कहा है कि टोल प्लाजा में अतिभार मापने के लिये वे-ब्रिज नहीं लगाए गए हैं। टायलेट की सुविधा नहीं है। लैण्ड स्केपिंग नहीं की गई है। जिससे वातावरण खराब प्रतीत होता है। आने जाने में भी परेशानी होती है। टोल प्लाजा में दुर्घटना प्रबंध के लिये एंबुलेंस, पेट्रोलिंग वाहन आदि की सुविधा नहीं की गई है। इस वजह से सड़क प्रयोक्ताओं द्वारा आए दिन शिकायतें की जाती है तथा टोल प्लाजा में झगड़ा होता है। शांति भंग होने की प्रबल संभावना बनी रहती है। इससे भारत सरकार के राजस्व को भी हानि हो रही है।

जारी करें निर्देश

क्षेत्रीय अधिकारी जायसवाल ने मुख्य अभियंता से कहा है कि इन कमियों को यथाशीघ्र दूर कराने मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोक निर्माण विभाग म.प्र. शासन एवं अधिशाशी यंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोनिवि रीवा को अपने स्तर पर निर्देश दें ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग का अनुरक्षण, रोड मार्किंग कर तथा दुर्घटना प्रबंध का प्रचालन कर यात्री सुविधाएं सुचारू हो सकें। जिससे राजस्व संग्रहण में होने वाले व्यवधान को रोका जा सके।