29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदमाशों ने चोरी से पहले की ये बड़ी वारदात, फिर लूट ले गए गहने-जेवर

महिला की हत्या कर बांधे हाथ-पैर, नकदी-गहने ले गए बदमाश, रामनगर के सुहिली गांव में सनसनीखेज वारदात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 24 Jul 2018, 12:24 PM IST

ramnagar murder case: Old woman murdered, robbed in satna

ramnagar murder case: Old woman murdered, robbed in satna

सतना। रामनगर थाना अंतर्गत सुहिली गांव के एक घर में चोरी करने घुसे बदमाशों ने महिला की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके हाथ-पैर बांधकर लाखों के गहने समेत नकदी लेकर भाग निकले। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात हुई इस सनसनीखेज वारदात की खबर पाते ही थाना प्रभारी सतीश मिश्रा मौके पर पहुंचे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीन ऑफ क्राइम यूनिट से फॉरेंसिक अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह को बुलाया गया। घटनास्थल पर जांच के दौरान एसपी संतोष सिंह गौर और एसडीओपी अरविंद तिवारी भी पहुंचे। बारीकी से स्थल जांचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया।

ये है मामला
पुलिस के अनुसार, सुहिली निवासी भगवानदीन सेन की पत्नी आशा सेन (45) की हत्या कर वारदात को अंजाम दिया गया है। भगवानदीन दूसरे शहर में रहकर काम करता है। वह एक महीने पहले ही गांव आया था। रविवार को सुबह साढ़े 7 बजे वह अपने ससुराल बदराव तिवरियान सिरमौर जिला रीवा चला गया। इस दौरान पत्नी आशा घर में अकेली ही थी।

अंदर का हाल देखकर उड़ गए होश
सोमवार की सुबह जब घर के दरवाजे नहीं खुले तो मोहल्ले में रहने वाले भीमसेन और इंद्रमणि कुशवाहा ने भगवानदीन को फोन किया। एेसे में भगवानदीन ने भतीजे को घर की सुध लेने के लिए फोन पर कहा तो भतीजे ने सीढ़ी लगाकर देखा। अंदर का हाल देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद घटना का शोर हुआ।

सिर पर चोट के निशान
फॉरेंसिक टीम ने जांच में पाया कि महिला का शव अद्र्धनग्न हालत में पड़ा है। उसके हाथ पैर गमछा से बंधे थे। गहने भी गायब थे। एक कान में टॉप्स था जबकि दूसरे का नहीं मिला। सिर में चोट का निशान पाया गया है। अशंका है कि मुंह या गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस अधीक्षक गौर ने थाना पुलिस को बारीकी से जांच करते हुए जल्द अपराधियों तक पहुंचने के निर्देश दिए हैं। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है ताकि मृत्यु का सही कारण सामने आ सके।

60 हजार नकदी के साथ गहने पार
मृतका के पति भगवानदीन का कहना है कि उनके घर से करीब 60 हजार रुपए नकद और लगभग चार लाख रुपए के गहने चोरी हुए हैं। इसमें साढ़े 3 किलो चांदी भी शामिल है। भगवानदीन की तीन बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। दो बेटे हैं जो काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। आशा गांव में अकेले ही रहती थी।

चल रहा मकान निर्माण
भगवानदीन घर की ऊपरी मंजिल पर निर्माण करा रहे हैं। सोमवार को काम बंद था। इसलिए मजदूर नहीं आए। आशंका यह भी है कि घर में काम करने आने वाले मजदूरों में कोई घटना कर सकता है। उन सभी व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है जो कुछ दिनों से घर में आ रहे थे।

महिला की हत्या हुई है। घर से नकदी और गहने भी चोरी किए गए हैं। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कई स्थितियां स्पष्ट हो जाएंगी।
संतोष सिंह गौर, एसपी