युवती के घर के बगल में मृतक की बुआ का घर
युवक की बुआ युवती के घर के बगल में रहती थी। जहां अक्सर उसका आना जाना करता था। वह युवती से एक तरफा मोहब्बत करता है और पिस्टल दिखाकर युवती पर प्यार का इजहार करने का दबाव डाल रहा था। घटनास्थल से पुलिस को जिंदा कारतूस, चले हुए कारतूस का खाली खोखा व पिस्टल बरामद हुई है। घटना से परिजन सकते में है। वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।