मसलन शहर कांग्रेस के प्रवक्ता हरदेव यादव व फूल मोहम्मद मंसूरी को ग्रामीण में महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। इसी तरह से शहर में सक्रिय विजय रिझवानी, बंटी बसानी, अजीत शर्मा, अरुण गर्ग को सचिव बनाया गया है। महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सविता अग्रवाल व रामभुवन शर्मा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह से पार्षद प्रत्याशी रहे रामधीरज कुशवाहा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इन नामों को लेकर कांग्रेस में जहां खेमा बाजी तेज हो गई है, वहीं आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।