
Here IYC bharat Jodo Yatra, there the Youth Congress divided into two camps
सतना। जिले में कांग्रेस की अंतर्कलह का मामला अभी तक शांत नहीं हुआ है कि अब युवक कांग्रेस की खेमेबाजी भी खुल कर सामने आ गई। बुधवार को युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं म.प्र. प्रभारी पराग शर्मा की मौजूदगी के दौरान ही गुटबाजी न केवल सामने आई बल्कि एक धड़े ने जिलाध्यक्ष की कार्यशैली से नाराज होकर दूरी बना ली। यह सब तब हुआ जब राष्ट्रीय सचिव युवक कांग्रेस के "बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो" अभियान एवं आने वाले दिनों में म.प्र. में "भारत जोड़ो यात्रा" लेकर बैठक ले रही थीं। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय से पन्नीलाल चौक तक निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा में भी युकां की टूटन स्पष्ट नजर आई। उधर बैठक के दौरान लगाए गए बैनर में सतना विधायक की फोटो नहीं लगाये जाने को लेकर भी चर्चा का बाजार गर्म रहा। स्वागत के बाद मांगा अलग समययुकां राष्ट्रीय सचिव पराग शर्मा जब कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं तो यहां सभी युकां पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद असंतुष्ट धड़े ने राष्ट्रीय सचिव से अपनी बात रखी और कहा कि वे इस बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं। यहां रहे तो विवाद की स्थितियां बनेंगी। साथ ही पूरे असंतुष्ट खेमे के सर्किट हाउस में इंतजार करने की जानकारी देते हुए बैठक से बाहर निकल गए। इसमें ज्यादातर निर्वाचित पदाधिकारी शामिल रहे।
एप के जरिये बूथ के सक्रिय युवाओं को जोड़ा जाएगा
जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में युकां राष्ट्रीय सचिव एवं म.प्र. प्रभारी पराग ने कहा कि पार्टी की रीढ़ युवा कांग्रेस है। यह जितनी मजबूत होगी कांग्रेस उतनी सशक्त होगी। उन्होंने युवाओं को लगातार सक्रिय रहने और कांग्रेस की रीति नीति ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की सलाह दी। इसके साथ ही बताया कि हर बूथ से 5-5 सक्रिय युवाओं को जोड़ना है जो कांग्रेस के लिये गंभीरता से काम करेंगे। इसके लिये विथ आईवाईसी एप बनाया गया है। इस एप के जरिये युवा की फोटो, वोटर आईडी, मोबाइल नंबर आदि जानकारी फीड करनी होगी। बैठक में कुछ पदाधिकारी ने कहा कि कुछ नेता अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए निर्वाचित पदाधिकारियों को यूं ही बाहर करवा देते हैं। इस पर रोक लगाई जाए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रिय दर्शन गौर, जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, शहर अध्यक्ष मक़सूद अहमद, चित्रकूट विधायक नीलांशु चतुर्वेदी सहित अन्य ने संबोधित किया। बैठक में पी.सी.सी. सदस्य मनीष तिवारी, धर्मेश घई, रवींद्र सेठी, युका. प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि सिंह, अजय सोनी, प्रभारी विनोद शर्मा, युकां प्रदेश सचिव ब्रजेन्द्र शर्मा, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मशहूद अहमद शेरू उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष युका. अरुण पांडेय द्वारा किया गया। इस दौरान नागौद विस अध्यक्ष शिप्पू सिंह, रैगाव विस अध्यक्ष शिवम सिंह, मैहर विस अध्यक्ष सौरव शर्मा, स्वतन्त्र मिश्रा, अंकित बहल, देवू सोनी, शीबू, मोनू, इमरोज़ अहमद, आनंद चौरसिया, नीरज मिश्रा, रवि तिवारी, राहुल सोनी, प्रिंस द्विवेदी, दीपू गौतम, उदित तिवारी, राजवीर सिंह, शिब्बू गर्ग, अर्पित पान्डेय, सुनील सिंह, गंधर्व सिंह, अंकू मिश्रा, दिनेश सिंह, रजनीकांत त्रिपाठी, प्रशांत त्रिपाठी, दीपक यादव, अफ़ज़ल अंसारी, पंकज उपाध्याय, पुष्पेन्द्र सिंह, रोहित सहित अन्य मौजूद रहे। इसके बाद कार्यालय से पन्नी लाल चौक तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई।
अध्यक्ष पर निष्क्रियता के आरोप के साथ बगावत
इधर सर्किट हाउस में युवा कांग्रेस का बागी धड़ा राष्ट्रीय सचिव के इंतजार करता रहा। हालांकि सचिव यहां नहीं पहुंची। इस धड़े ने आरोप लगाया कि मौजूदा जिला अध्यक्ष पूर्ण रूप से निष्क्रिय हैं। दो वर्ष पूरे हो गए लेकिन जिला अध्यक्ष ने किसी विधानसभा में न तो बैठक की न ही कोई ऐसे कार्यक्रम हुए जिससे पार्टी को लाभ हो या पार्टी से जिले का युवा जुड़े। यहां जिले के निर्वाचित युवा पदाधिकारीगणों ने सामूहिक रूप से जिला अध्यक्ष के साथ काम करने में असमर्थता जताई। बताया कि इसके पूर्व भी करीब 3 दर्जन से अधिक निर्वाचित पदाधिकारीयों ने प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ से मिलकर लिखित शिकायत कर चुके हैं। सर्किट हाउस में बागी धड़े के चित्रकूट विस अध्यक्ष बद्री पांडेय, रामपुर विस अध्यक्ष अजय तिवारी, अमरपाटन विस अध्यक्ष महिपाल सिंह, नागौद उपाध्यक्ष गौरव सिंह जाखी, रैगांव उपाध्यक्ष विकेश सिंह, सतना उपाध्यक्ष मयंक वर्मा, सतना विस महासचिव अंकित गुप्ता, राजेश कुशवाहा, मैहर पूर्व अध्यक्ष अखिल तिवारी,पूर्व प्रदेश सचिव विक्रांत त्रिपाठी, जिला सचिव निखिल सिंह तिवारी, जिला महासचिव नारायण मिश्रा, अतुल त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।
Published on:
29 Sept 2022 11:22 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
