3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले जबरन बात की, फिर फूंका मंत्र और उतरवा लिए गहने, यहां पढ़ें पूरी लूट की वारदात

बीच बाजार हुई वारदात: गहने लूट कर शातिर ठग फरार, सीसीटीवी फुटेज से हो रही तलाश

1 minute read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Mar 17, 2018

Satna robbery: tantra mantra robbery News in Hindi

Satna robbery: tantra mantra robbery News in Hindi

सतना। बाजार गई बुजुर्ग महिला को झांसा देकर दो बदमाशों ने उसके गहने उतरवा लिए। गहने हाथ आते ही दोनों बदमाश भाग निकले। कुछ पल बाद जब महिला को सुध आई तो वह हैरान रह गई। उसने अपने करीबियों को बताया और फिर बदमाशों की तलाश शुरू करते हुए पुलिस को खबर दी गई।

शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे सुभाष पार्क के पास हुई इस वारदात के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। हालांकि बीच बाजार यह कोई पहली वारदात नहीं हुई। इसके पहले भी नजीराबाद से बाजार आई एक बुजुर्ग महिला के गहने और पर्स से रुपए लेकर दो बदमाश घटना कर चुके हैं।

ये है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक टिकुरिया टोला हाल सुभाष पार्क निवासी मीना जायसवाल पत्नी सुरेश (50) ने लिखित शिकायत देते हुए पुलिस को बताया, दोपहर करीब दो बजे बाजार में दो व्यक्ति उसके पास आकर जबरन बात करने लगे। वह घरेलू विवाद बताकर उसे शांत करने के उपाय बताने लगे।

झाड़-फूंक के बाद ठगी
जब दोनों की बात पर ध्यान न दिया तो अचानक दोनों ने कुछ मंत्र -फूंक दिया। इसके बाद गले की चेन, कान के झाला, कनचढ़ी उतरवा कर दोनों झाड़-फूंक करने लगे। कुछ पल बाद दोनों गहने लेकर भाग निकले। महिला का कहना है कि उसे सुध ही नहीं रही कि उसके साथ क्या हो रहा है? जब होश में आई तो दंग रह गई।

निशाने पर बुजुर्ग महिलाएं
मीना जायसवाल के पहले जयस्तंभ चौक के पास एक महिला के साथ इसी तरह की वारदात कुछ महीने पहले हो चुकी है। एक घटना का शिकार राजेन्द्र नगर गली नंबर 10 में रहने वाली महिला हुई थी। तब ऑटो सवार बदमाशों ने चाकू की नोंक पर महिला के गहने उतरवा लिए थे। सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुई तीनों घटनाओं के बाद महिलाओं में दहशत बनी है।