15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दहेज के 5 लाख रुपए नहीं दिए तो रुक गई शादी, देखिए किस वर पक्ष ने तय किया सौदा

थाना में शिकायत: 5 लाख नहीं मिला तो जैतवारा से बांदा नहीं गई बारात, लड़की के पिता ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस ने शुरू की जांच

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Feb 20, 2018

Story of dahej pratha: 5 lakh is not given then stopped went Wedding

Story of dahej pratha: 5 lakh is not given then stopped went Wedding

सतना। दहेज के चक्कर में लड़के के पिता ने ऐन वक्त पर शादी तोड़ दी और बारात नहीं ले गया। लड़की पक्ष के लाख निवेदन करने के बाद भी सोमवार को बारात नहीं पहुंची, तो लड़की के पिता ने थाने में शिकायत दी और घर लौटकर आत्महत्या का प्रयास किया।

बारात सोमवार को जैतवारा से बांदा के कमसिन जाने वाली थी। थाने में दी गई शिकायत में बताया गया है कि जैतवारा निवासी रामलाल कुशवाहा के बेटे की शादी बांदा के कमसिन गांव में तय हुई थी।

10 लाख लेनदेन की बात

इसके तहत 19 फरवरी को बारात पहुंचने वाली थी। दोनों पक्षों ने शुरू में 10 लाख लेनदेन की बात पर सहमति व्यक्त की थी। इसके तहत लड़के के पिता को 5 लाख रुपए एडवांस दे दिया गया। जबकि 5 लाख रुपए शादी की तैयारी में खर्च करने थे।

तो नहीं आएगी बारात...

आरोप है कि रविवार को रामलाल कुशवाहा ने लड़की के पिता को फोन किया और पांच लाख रुपए शादी के दौरान देने की डिमांड रखी। इस पर लड़की के पिता ने असमर्थता जताते हुए कहा कि वे नहीं दे पाएंगे। तो रामलाल कुशवाहा ने कहा कि बारात नहीं आएगी।

थाने में लिखित शिकायत

उसके बाद भी लड़की पक्ष सोमवार को बारात की आगवानी की तैयारी करता रहा। लड़की के पिता ने परिजनों से इस संबंध में चर्चा भी नहीं की। जब बारात नहीं पहुंची, तो उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दी। उसके बाद घर पहुंचे, जहां मानसिक स्थिति ठीक नहीं रही और आत्महत्या का प्रयास किया।

एफआईआर नहीं करने का आरोप
इस संबंध में लड़की पक्ष का आरोप है कि शिकायत होने के बाद भी पुलिस लड़के पक्ष के खिलाफ एफआईआर नहीं कर रही है। उसके ऊपर दबाव बनाया जा रहा है। इसके चलते ऐसा हो रहा है। वहीं थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।