प्रदेश से 17 लोग होंगे सम्मानित
रामजी महाजन पुरस्कार से सतना की दो महिलाओं सहित कुल 15 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें मुन्ना सिंह दांगी सागर, विजय घाटोड छिंदवाड़ा, मुन्नीलाल यादव टीकमगढ़, ज्वाला प्रसाद विश्वकर्मा भोपाल, बृजेश चौहान सीहोर, मुख्त्यार सिंह यादव ग्वालियर, हेमलाल महाजन बुरहानपुर, धनसिंह चंदेल भोपाल, जमुना यादव सागर, राममूर्ति राजपूत छतरपुर, मनीषा चौरसिया टीकमगढ़, सीमा सेन सतना, प्रेमलता सैनी भोपाल, ममता विश्वकर्मा सतना, मंजू चौधरी बैतूल शामिल हैं। महात्मा ज्योतिबा फुले पुरस्कार के लिए कृष्ण गोपाल कश्यप गुना और सावित्रीबाई फुले पुरस्कार के लिए मंजू सराठे भोपाल का चयन किया गया है।