किसान यूनियन ने की सर्वे की मांग
उचेहरा क्षेत्र में आंधी-बारिश एवं ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रभावित गांवों का दौरान किया। यूनियन के जिला उपाध्यक्ष ने कहा, ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। एक दर्जन गांवों में फसल के नाम पर खेतों में सिर्फ डंठल बचा है। उन्होंने जिला प्रशासन से ओला प्रभावित गांवों का सर्वे कराकर किसानों को एक माह के अंदर फलस नुकसानी का मुआवजा एवं फसल बीमा की राशि दिलाने की मांग की है। इस अवसर पर यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह, रामविश्वास सिंह, लाला रजक, जगतधारी सिंह, कमलेन्द्र सिंह, दयाराम, गंगा ङ्क्षसह उपस्थित रहे।