24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मारपीट का बदला लेने मारी थी गोली

इनामी अपराधी की हत्या का खुलासा, आरोपी को नागौद थाना पुलिस ने जेल भेजा

2 min read
Google source verification
The shooting of the assault was shot

The shooting of the assault was shot

सतना. नागौद थाना क्षेत्र में इनामी अपराधी की गोली लगने से हुई मौत हो खुलासा पुलिस ने कर लिया है। एसपी रियाज इकबाल ने बताया कि अज्जू खान की हत्या की गई है। आरोपी ने मारपीट का बदला लेने के लिए अज्जू को उसके ही कट्टे से गोली मारी थी। इसके बाद आरोपी खुद जख्मी हाल अज्जू को साथियों की मदद से अस्पताल लेकर पहुंचा था। कार्रवाई के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर दिया।
पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई को अज्जू खान पुत्र मो. खलील खान उर्फ भैय्या (25) निवासी अस्पताल चौराहा नागौद की गोली लगने से मौत हो गई थी। वारदात के बाद मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। जबकि यह भी माना जा रहा था कि खुद के कट्टे से गोली लगने पर मौत हुई है। जब पुलिस ने बारीकी से मामले की जांच की तो यह बात सामने आई कि अज्जू से कट्टा लेकर उसके ही साथी ने गोली चलाई है। एेसे में पुलिस ने आइपीसी की धारा 302 व 25/27 आम्र्स एक्ट का अपराध कायम करते हुए संदेही से पूछताछ शुरू की।
मेला में किया था मारपीट
जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मकबूल खान पुत्र सुल्ले खान (23) निवासी गोपाल टोला नागौद को पकड़ा। आरोपी चंदकुइया स्थित नर्सरी से निकल कर पैदल नागौद तरफ जा रहा था। तभी अमरन नदी के पुल के पास मकबूल खान को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि बसंत पंचमी में रामना मैदान में लगे मेला में वह स्ट्राइकर से जुआ खिलाता था। इसके लिए अज्जू हर रोज पांच सौ रुपए रंगदारी मांगता था। पैसा देने से मना करने पर अज्जू ने मकबूल को सरेआम पीट दिया। इसलिए मकबूल बदला लेने के लिए मौके का इंतजार कर रहा था।
गांजा पीने गए थे एक साथ
आरोपी मकबूल ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन सुबह करीब पौने 11 बजे वह अज्जू और अन्य साथियों के साथ गांजा पीने गया था। पटपरनाथ के पुराने मन्दिर के पीछे इमली के पेड़ के नीचे सभी बैठे थे तभी मकबूल ने अज्जू से देखने के लिए कट्टा मांगा। कट्टा हाथ में आते ही मकबूल की नियत बदली और उसने अज्जू की कमर के पास गोली मार दी। तभी गोली की आवाज सुनकर बउआ खान, मंते यादव और कल्लू पहुंच गए। बउआ खान के कहने पर मकबूल घायल अज्जू को लेकर अस्पताल पहुंचा। फिर वह यहां से बल्लाधार पुल तरफ भाग गया था।
नदी में फेंकी टीशर्ट
पुलिस का कहना है कि आरोपी मकबूल ने खून लगी अपनी टीशर्ट को अमरन नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 12 बोर का देशी कट्टा, कारतूस का खोखा जब्त किया है। इस घटना के पहले भी आरोपी मकबूल के खिलाफ नागौद थाना में जुआ, आम्र्स एक्ट व जसो थाना में चोरी का अपराध कायम हो चुका है।
इस टीम ने पकड़ा
हत्या के इस मामले का खुलासा करने में नागौद थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सोनी, एसआइ मुकेश डेहरिया, आरपी त्रिपाठी, सायबर सेल के एसआइ अजीत सिंह, पीएसआई देवेन्द्र झारिया, एएसआइ अजय सिंह परिहार, आरक्षक निरंजन मेहरा, पुष्पेन्द्र सिंह, गेंदराव सलामे, मोहित कुमार, बीर बहादुर सिंह, आकाश कुशवाहा की अहम भूमिका रही।