6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुजुर्ग के जनेऊ से चोरों ने काटी चाबी, 50 हजार की नकदी के साथ गहने चोरी

जसो के रीछुल गांव में हुई वारदात, डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस जांच करने पहुंची

less than 1 minute read
Google source verification
crime

crime

सतना. जसो थाना क्षेत्र के रीछुल गांव में अधिवक्ता के घर को चोरों ने निशाना बना लिया। आंगन से लगी परछी में सो रहे वृद्ध के जनेऊ से चाबी काटकर चोर कमरों में दाखिल हुए। जहां से ५० हजार रुपए की नकदी के साथ कीमती गहने चोरी किए गए हैं। शुक्रवार की सुबह वारदात का पता चलने के बाद पुलिस को खबर दी गई। पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची लेकिन कोई अहम सुराग चोरों का नहीं लग सका।

जानकारी मिली है कि पन्ना में वकालत करने वाले अशोक कुमार शर्मा ने जसो थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह दो भाई हैं और दोनों पन्ना में वकालत करतेे हैं। यहां रीछुल गांव में उनके पिता राम स्वरूप द्विवेदी अकेले रहते हैं। गुरुवार की रात करीब ११ बजे राम स्वरूप कमरों का ताला बंद कर परछी में सो गए थे। इसके बाद सुबह आंख खुली को देखा कि कमरे का ताला खुला है और ताला पट्टी पर रखा है। कमरे में रखी दो पेटी गायब थी। दोनों पेटी में सोना खंदी के गहने और 50 हजार रुपए नकद रखे थे। चोरों की हरकत जाननेे के बाद संदेह है कि किसी जानककार का घटना से ताल्लुक है। जिसे पता था कि राम स्वरूप जनेऊ में चाबी बांधते हैं। बदमाश बाउण्ड्री फांदकर घर में दाखिल हुए थे और मुख्य दरवाजे से बाहर निकले हैं। फरियादी अशोक ने गांव के ही एक व्यक्ति पर संदेह जाहिर करते हुए पुलिस को उसका नाम बताया है। पुलिस ने आइपीसी की धारा 457, 380 के तहत प्रकरण कायम ककर मामले को विवेचना में लिया है।